31 दिसंबर: नौकरीपेशा लोगों के लिए अशुभ है गुरुवार का दिन, जानें अपना राशिफल

बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2020 2:09 AM GMT
31 दिसंबर: नौकरीपेशा लोगों के लिए अशुभ है गुरुवार का दिन, जानें अपना राशिफल
X
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। प्रमाद न करें।

जयपुर पौष माह पक्ष-कृष्ण,तिथि-प्रतिपदा, दिन- बृहस्पतिवार ,नक्षत्र- पुनर्वसु, राहुकाल- 4:26 PM – 5:45 PM तक। सूर्योदय-01:49 PM से 03:09 PM तक। चंद्रमा मिथुन राशि में है। आज जातक नौकरी की वजह से परेशान रहेंगे। तो कुछ जातक को बिजनेस की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष से कर्क तक...

मेष 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक के भूमि व मकान की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। जल्दबाजी व अति उत्साह में कोई कार्य न करें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक के लिए पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें। वाहन के इस्तेमाल में लापरवाही न करें। बुरे लोगों से दूरी बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में लाभ होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।

मिथुन 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक के कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय में गति बनी रहेगी।

कर्क 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक को किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता प्राप्त करने का दिन है। किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

यह भी पढ़ें....साल 2021 में शनि का प्रकोप: इन राशियों को बनाएंगे शिकार, जैसा होगा कर्म-वैसा फल

RASHI

सिंह से वृश्चिक तक..

सिंह 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक की धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति व ऑफिस के कार्य में सुधारने के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें।

कन्या 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक का आशा व निराशा के बीच समय गुजरेगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। फालतू खर्च होने से बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।

तुला 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक बकाया वसूली समय पर होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी का प्रोत्साहन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। प्रमाद न करें।

वृश्चिक 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सावधानी आवश्यक है। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी।

यह भी पढ़ें...नए स्टार्टअपः जिन्होंने कोरोना काल में मुश्किलें की आसान, बजाया अपना डंका

rashi file

धनु से मीन तक....

धनु 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक के प्रयास सफल होंगे। काफी समय से लंबित कामों के पूर्ण होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक काम करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

मकर 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह तनाव व चिंता रहेंगे। मामूली बात पर विवाद हो सकता है। कारोबार में लाभ होगा। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद से दूर रहें। पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बन सकती है।

कुंभ 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक पुराने दोस्तों तथा रिश्तेदारों से मुलाका‍त होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

मीन 31 दिसंबर साल का आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जातक नए कपड़े पर खर्च करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story