×

राशिफल 16 जनवरी: इस राशि का जातक होगा बॉस का प्रिय, जानिए अपना भाग्य

माह- माघ, नक्षत्र-हस्त, तिथि- षष्ठी,  पक्ष- कृष्ण,  दिन-बृहस्पतिवार, सूर्योदय-7.21, सूर्यास्त-17.38। आज के दिन जानते है  किस राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है तो किसके लिए खराब। कौन परिवार के  साथ खुश तो कौन है दुखी....

suman
Published on: 16 Jan 2020 12:33 AM GMT
राशिफल 16 जनवरी: इस राशि का जातक होगा बॉस का प्रिय, जानिए अपना भाग्य
X
परिवार और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें।

जयपुर माह- माघ, नक्षत्र-हस्त, तिथि- षष्ठी, पक्ष- कृष्ण, दिन-बृहस्पतिवार, सूर्योदय-7.21, सूर्यास्त-17.38। आज के दिन जानते है किस राशि के लिए बढ़िया रहने वाला है तो किसके लिए खराब। कौन परिवार के साथ खुश तो कौन है दुखी....

मेष बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन भाग्य जातक का साथ देगा। जो भी प्रयास करेंगे, उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य बनेंगे। आज पूरे दिन उत्साह से भरे रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। ऑफिस में भी अच्छा महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृष बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है, इसलिए सावधान रहें। धन के मामले में सावधानी बरतें। कोई परेशानी अचानक से आ सकती है। कुछ लोग उत्साह को कम करने का प्रयास करेंगे। लेकिन अच्छे कर्म करेंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सामान्य दिन रहेगा। नौकरी में जातक के काम से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन जातक के लिए शुभ है। प्रयास सफल होंगे। जिन कामों को लेकर आप लम्बे समय से प्रयासरत है, वह काम बनते नजर आएंगे। इससे उत्साह बढ़ेगा।। मन में सकारात्मक भाव रहने से बच्चों को सही मार्गदर्शन करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।

कर्क बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने का योग नजर आएगा।। नौकरी के लिए अगर कोई प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। परिवार व पत्नी का सहयोग मिलेगा। सेहत भी अनुकूल रहेगा। जातक भावनाओं पर काबू रखें।

यह पढ़ें....इस स्तोत्र का आज सूर्यास्त से पहले करें जाप, इसे करने से भाग्यवान होती है संतान

सिंह बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से खूब पटेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।नौकरी व बिजनेस में परिणाम मन के अनुसार नहीं मिलने से आप परेशान रहेंगे।

कन्या बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन जातक के लिए मंगलकारी है। धन लाभ होगा। ऑफिस में भी काम को पसंद किया जाएगा। परिवार के साथ अच्छा दिन बीत सकता है। किसी योजना को लेकर प्रयास करेंगे तो सफलता मिलने के योग बनेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आज के दिन केला के पेड़ में जलाएं।

तुला बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन जातक सोच–समझकर बोले। कुछ नयी योजनाएं बनेगी। ऑफिस व बिजनेस में सतर्क रहें। कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। समाज में सम्मान मिलने से आज के दिन प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन शुभ है। कुछ जातकों को नौकरी मिलेगी। उनके लिए यह समय मौज- मस्ती व पार्टी का है। निवेश सोच-विचार कर करें, अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ संबंधी परेशानी रहेगी। ससुराल में आपका विवाद हो सकता है। पढ़ाई में परिणाम अच्छे नहीं आने से मन खिन्न रहेंगे।

यह पढ़ें.... चंदन नहीं वरदान है ये: इसे सिर्फ लकड़ी न समझें, है बहुत कारगर

धनु बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन सामान्य रहने वाला है। धन को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे तो इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में आपके खिलाफ सब रहेंगे। फिर भी बॉस के आप प्रिय रहेंगे। क्योंकि मेहनती लोगों की सदैव पुछ रहती है।

मकर बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन मिथुन जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। जो भी कार्य करेंगे, उन कामों में आपको सफलता मिलेगी। अनावश्यक क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो आपका हित होगा। अनावश्यक खर्चों से भी बचने की जरूरत है। परिवार को समय देंगे तो उनके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन जातक के लिए उदासी लेकर आने वाला है। परिवार के साथ भी मिला जुला दिन रहने वाला है। शादीशुदा जातक की आपस में नहीं बनने वाला है। वाद-विवाद से दूर रहे। जहां तक हो सकें, अनावश्यक बातों में न पड़ें। धैर्य से काम लेकर उसका निराकरण करेंगे तो अच्छा रहेगा। बच्चों की परवरिश में संभलकर कदम उठाएं।

मीन बृहस्पतिवार 16 जनवरी के दिन जातक के लिए शुभफलदायी है। कोई खास है जो आपसे आज मिलने आ सकता है। परिवार व जीवन साथी के साथ सहयोग पूर्ण रवैया रखेंगे। धन के लिए अच्छा रहेगा। सेहत खराब रह सकता है। मां के सेहत का ख्याल रखें। बच्चों व दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे। विष्णु भगवान को जल चढाएं।

suman

suman

Next Story