×

राशिफल 6 फरवरी: इस राशि की तय होगी शादी, जानिए बाकी की किस्मत का हाल

माह – माघ,तिथि – द्वादशी,पक्ष – शुक्ल,वार – बृहस्पतिवार,नक्षत्र –आर्द्रा ,सूर्योदय –7.11,सूर्यास्त – 17:59। आज के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन जानिए राशिफल...

suman
Published on: 6 Feb 2020 12:51 AM GMT
राशिफल 6 फरवरी: इस राशि की तय होगी शादी, जानिए बाकी की किस्मत का हाल
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

जयपुर माह – माघ,तिथि – द्वादशी,पक्ष – शुक्ल,वार – बृहस्पतिवार,नक्षत्र –आर्द्रा ,सूर्योदय –7.11,सूर्यास्त – 17:59। आज के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन जानिए राशिफल...

मेष बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक काम के समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टालेगा। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। मन में उदासी से नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में प्रमोशन तय है। दोस्तों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक विचारों की दृढ़ता के साथ सावधानीपूर्वक काम करेंगे। खास कर आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। आज कलात्मकता में निखार लाने का दिन है। जातक आज मनोरंजन के पीछे खर्च करेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ होगा। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाना होगा।

मिथुन बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक की वाणी या व्यवहार से दूसरों को धोखा होगा। परिवार व दोस्तों के साथ संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। आज मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। नौकरी जा सकती है। बिजनेस में परिवार के सहयोग से लाभ मिलेगा।

कर्क बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक के आर्थिक आयोजनों और नए काम की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से खूब आनंद और संतोष मिलेगा। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। यात्रा व अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है। प्रेम में बात नहीं बनने वाली है।

यह पढे़ं...फेवरेट कलर बताएंगे, आपके बच्चे का कैरेक्टर, जानिए कैसे?

सिंह बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक के नौकरी व बिजनेस के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। ऑफिस में जातक का वर्चस्व और प्रभाव बना रहेगा। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से कार्य सरलतापूर्वक पूरा करेंगे। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

कन्या बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक का पूरा दिन धर्म-कर्म में बितेगा।किसी तीर्थ स्थान पर जाने की योजना होगी। विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। भाई- बंधुओं से सहयोग व लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक सेहत बनी रहेगी।

तुला बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक को आकस्मिक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। विरोधी आपका बुरा करेंगे। अध्यात्म में मन लगेगा। बिजनेस में विस्तार की सोचेंगे। दोस्तों से धोखा मिलेगा। नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

वृश्चिक बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक के जीवन में कई परिवर्तन आएगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन करेंगे। इसमें परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहनसुख की प्राप्ति होगी। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

धनु बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक की नौकरी के लिए लाभप्रद दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का माहौल रहेगा। आपके सहयोगी हो या नौकर आपके लिए आज मददगार होंगे। काम में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। बिजनेस में महिला से लाभ होगा। अप्रत्यशित धन मिलने की संभावना है।

यह पढे़ं....वेलेनटाइन पर है पार्टनर की तलाश तो ये नंबर भरेगा आप के जीवन में ताउम्र प्यार

मकर बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक मन कला व साहित्य में लगेगा। आज जातक अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक कला से लोगों के पहचान कराएंगे। प्रेम संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे।शेयर- सट्टा से निवेश में लाभ होगा। संतान की समस्या का समाधान करेंगे। दोस्तों से लाभ होगा।

कुंभ बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक स्वभाव से भावुक रहेंगे, इससे मानसिक बेचैनी रहेगी। धन के मामलों में वृद्धि होगी। मां से अधिक प्रेम और स्नेह मिलेगा। आज मेकअप कपड़े और अन्य जरूरत की चीजों पर खर्च करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा।नौकरी में सतर्क रहे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के साथ गति पकड़ेगा।

मीन बृहस्पतिवार 6 फरवरी को जातक के काम में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बढ़िया दिन है। जातक के विचारों में स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी काम अच्छी तरह होगा। कलाकारों की कला की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना सकते है। नौकरी में सामान्य रहेगा।

suman

suman

Next Story