×

27 अक्टूबर: इन राशियों के लिए बेहद फायदेमंद है मंगलवार, जानें अपना भी राशिफल

आज विरोधी परेशान रहेंगे।जातक को धन का लाभ होगा। निवेश और नौकरी के परिणाम अनुकूल होंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। इन राशियों के लिए बेहद फायदेमंद है मंगलवार का दिन, जानिए अपना भी राशिफलसुंदरकांड का पाठ करें।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 27 Oct 2020 2:04 AM GMT
27 अक्टूबर: इन राशियों के लिए बेहद फायदेमंद है मंगलवार, जानें अपना भी राशिफल
X
बिजनेस योग्यता से मिलेगा। अधिकारियों से लाभ मिलेगा। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर दिन भागदौड़ भरा रहेगा।

लखनऊ माह आश्विन, दिन- मंगलवार , नक्षत्र-शतभिषा 06.46 तक, फिर पू.भा., सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-शुक्ल, तिथि- एकादशी -10.46 तक फिर द्वादशी। राहुकाल-सुबह- 14.31 से 15:56 तक। मेष, वृष, कर्क के निजी संबंधों के लिए, सिंह,कन्या, तुल को धन को लेकर तो धनु, मीन के लिए कैसा कैसा रहेगा मंगलवार , जानिए 12 राशियों का हाल ..

मेष से कर्क तक....

मेष 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक बोलने से पहले सोच समझकर बोले। आज जातक का आध्यत्म में मन लगेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। जातक यात्रा कर सकते हैं। नौकरी व बिजनेस में विस्तार की योजना बनेगी। विरोधी परेशान रहेंगे।धन का लाभ होगा। निवेश तथा नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे। पढ़ाई में मन लगेगा। शुभ रंग- सफेद, उपाय– सुंदरकांड का पाठ करें।

वृष 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक लड़ाई-झगड़ें से बचें। यात्रा और संबंध लाभप्रद होंगे। दोस्तों से लाभ होगा.राजनीति में रूचि रखने वालों के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। पदोन्नति का योग और बिजनेस से लाभ मिलेगा। शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।शुभ समाचार मिलेंगे। शुभ रंग- हल्दी कलर। उपाय– बजरंगबाण का पाठ करें।

मिथुन 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक को बिजनेस में लाभ मिलने का योग है। बुद्धि से काम में लाभ मिलेंगे। निवेश, नौकरी में लाभ होगा। यात्रा मंगलकारी होगी। जोखिम न उठाएं। विरोधी शांत रहेंगे। लाभदायक समाचार मिलेंगे।सेहत का ध्यान रखें। खानपान पर ध्यान दें। शुभ रंग- नीला, उपाय– लाल चंदन भगवान सूर्यदेव को अर्पण करें।

कर्क 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक आलस्य को हावी ना होने । आज जातक का मनोबल बढ़ेगा। बिजनेस या नौकरी के काम में मन लगाना लाभकारी रहेगा। पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। गुस्से और जल्दबाजी में कोई कार्य नहीं करें। पिता से वाद विवाद न करें। शुभ रंग- सी ग्रीन ,उपाय– किसी जरूरतमन्द को हरा वस्त्र दान करें।

यह पढ़ें....KBC 12: ये कंटेस्टेंट पहुंची एक करोड़ के सवाल पर, बनने वाली हैं पहली करोड़पति

rashifal

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी, बिजनेस में वृद्धि का योग है क्योंकि समय बढिया और लाभ देनें वाला है। लेकिन निवेश से बचें। यात्रा से लाभ होगा।नये रोजगार से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अनबन होगी। शुभ रंग- नीला। उपाय– आज पत्नी या मां को चांदी दान करें।

कन्या 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक के बल और पराक्रम बढ़ोतरी होगी। आज धन लाभ और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। बिजनेस में लाभ देने वाली डिल होगी। विद्यार्थी की सफलता का समय चल रहा है।धन ‍अर्जित करेंगे। यात्रा हो सकती है।स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलने का योग है। शुभ रंग- केसरिया, उपाय– काली वस्तु का दान करें।

तुला 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक को बिजनेस में लाभ बहुत सी परेशानियों के बाद मिलेगा। निवेश में जोखिम लेने से बचें। नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे।कार्य में दोस्तों की मदद से सफलता मिलने का योग है। प्यार में गहराई होगी और संतान लाभ का योग बन रहा है। शुभ रंग- आसमानी, उपाय– ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट स्वाहा मंत्र का नियमित जाप करें।

वृश्चिक 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक का रुका हुआ काम पूरा होगा, बिजनेस से जुड़ी योजनाएं लाभ देंगी। बहुत दिनों से रुका हुआ धन वापस मिलेगा । आज जातक का निवेश लाभकारी रहेगा। भागदौड़ बनी रहेगी, बाधाओं के साथ कार्यो में सफलता मिलेगी। शुभ रंग- पिच कलर ,उपाय– ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।

यह पढ़ें....दाढ़ी वाले पुलिसकर्मी: अब हो जाएं सावधान, आ गया DGP का बड़ा फरमान

rashi

धनु से मीन तक....

धनु 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मनोबल बढ़ेगा। विरोधियो से कष्ट मिल सकता है। शुभ घटनायें घटित हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा। निरोधी से परास्त होंगे। अपनी गोपनीयता बरते शुभ रंग- नीला उपाय– लाल चंदन,लाल पुष्प भगवान सूर्य को अर्पित करें।

मकर 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक नई नौकरी मिलने का योग हैं। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। समय अनुकूल चल रहा है।अपने समय का सदुपयोग करना ही श्रेष्ठकर रहेगा। मिलेगा.ऋण से मुक्ति मिलेगा। लाभकारी योजनाएं बनेंगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे। शुभ रंग- लाल उपाय– मंगलवार का व्रत करें।

कुंभ 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक समस्याओं का समाधान होगा। आज अचानक से लाभ का योग बन रहा है। संतान सुख प्राप्त होगा। संतान की चिंता समाप्त होगी।अध्यात्म में मन लगेगा। निवेश, व्यापार-नौकरी लाभ मिलेगा। जातक की यात्रा मंगलकारी होगी। विरोधी और परिवार में शांति रहेगी। शुभ रंग- पिंक उपाय– शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन 27 अक्टूबर मंगलवार के दिन जातक आलस्य का परित्याग श्रेयस्कर रहेगा।मनोबल बढ़ेगा। कार्य में मन लगाना बढिया रहेगा। पराक्रम से लाभ तथा सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। आवेश में कोई कार्य नहीं करें।गुस्सा पर नियंत्रण रखें। पिता से बहस न करें। शुभ रंग- लाल, उपाय– पीले वस्तु का दान करें। भगवान विष्णु जी की आराधना करें

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story