×

राशिफल: शुभ या अशुभ कैसा रहेगा मंगलवार, जानें 12 राशियों का हाल

3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 3 Nov 2020 2:07 AM GMT
राशिफल: शुभ या अशुभ कैसा रहेगा मंगलवार, जानें 12 राशियों का हाल
X
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए कपड़ों पर खर्च करेंगे।  अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- मंगलवार, नक्षत्र- रोहिणी, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-कृष्ण, तिथि- तृतीया। राहुकाल-सुबह-14.28 से 15.52 तक। कार्तिक मास चल रहा है इसलिए सुबह सुबह स्नान और दीप दान करते हैं तो उसका बहुत महत्व है। मेष सिंह धनु राशि वाले रखें सेहत का पूरा ख्याल,बाकी राशियों के जीवन में धन की स्थिति के साथ कैसा रहेगा मंगलवार, जानिए 12 राशियों का हाल

मेष से कर्क तक

मेष 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक की यात्रा सुखद रहेगी। आज सेहत थोड़ी नपम रहेगा,शारीरिक कष्ट हो सकता है। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। साथी का सहयोग मिलेगा।

वृष 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक के लिए भागदौड़ तथा खर्च की अधिकता वाला रहेगा। वाहन से विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता और तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें। बाहर ना जाएं।

मिथुन 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक को सरकारी काम में बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

कर्क 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक किसी अनजान की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। दोस्तों की सहायता करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

rashi file pics

यह पढ़ें....इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग: रेलवे ने दी जानकारी, यहा देंखें पूरी लिस्ट

सिंह से वृश्चिक तक

सिंह 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक को खर्च की अधिकता से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी काम में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। बिजनेस में अधिक ध्यान देना पड़ेगा।

कन्या 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक को पढ़ाई में सफलता मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। किसी समारह में भाग लेने का मौका मिलेगा।

तुला 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार के साथ विवाद हो सकता है। विरोधियों की संख्या में वृद्धि होगी।

वृश्चिक 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक को दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बिजनेस में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व पढ़ाई संबंधी चिंता रहेगी। गलत लोगों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

rashifal file

यह पढ़ें...IPL 2020: दिल्ली ने बेंगलुरु को 6 विकेट से दी मात, प्ले ऑफ में मारी धमाकेदार एंट्री

धनु से मीन तक...

धनु 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए कपड़ों पर खर्च करेंगे। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बिजनेस में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में काम बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक के लिए कष्ट, भय व तनाव का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से प्यार बढ़ेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं।

कुंभ 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक के सामने अप्रत्याशित खर्च आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। बीमारी बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्यार में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। बिजनेस लाभ वाला रहेगा। काम पर ध्यान दें।

मीन 3 नवंबर दिन मंगलवार को जातक को शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर खर्च सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें।बिजनेस ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story