×

3 फरवरी: तुला राशि वालों का धार्मिक कामों में लगेगा मन, जानें आज का राशिफल

3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों  सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है।

suman
Published on: 3 Feb 2021 2:21 AM GMT
3 फरवरी:  तुला राशि वालों का धार्मिक कामों में लगेगा मन, जानें आज का राशिफल
X
तुला राशि वालों का धार्मिक कामों में लगेगा मन, जानें आज का राशिफल

जयपुर : माह- माघ, तिथि-षष्ठी, नक्षत्र- चित्रा, पक्ष- कृष्ण सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 17:56, राहुकाल दोपहर 12:35 से दोपहर 13:57 तक है। चन्द्रमा तुला पर संचार करेगा । आज बुधवार के दिन गणेशजी की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक....

मेष बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक के लिए यात्रा, निवेश व नौकरी इच्छानुकूल होगी। मेहनत का फल मिलेगा। आज बिजनेस ठीक चलेगा। व्यापारिक विवादों का निपटारा होगा। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। नौकरी में अधिकारी जातक पर विश्वास दिखाएंगे।

वृष बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक पुराने साथियों से मुलाकात करेंगे। कहीं से उत्साहवर्धक खबर मिलेगी। आज जातक का स्वाभिमान बना रहेगा। प्रयास करते रहें। आज परिवार के साथ संबंधों में सुधार की संभावना है। लापरवाही से काम नहीं करें। घर में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

मिथुन बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक का निवेश शुभ रहेगा। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। जल्दी में कोई काम न करें। कार्यक्षमता बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग हैं। वैचारिक अनुकूलता का लाभ लें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। सरकारी बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

कर्क बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को व्यर्थ की दौड़धूप रहेगी। सेहत कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। बुरी खबर मिल सकती है। आज जातक धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। नई नौकरी के अवसर भी मिलेंगे। मां की सेहत खराब होने से मन विचलित होगा।

rashi

यह भी पढ़ें....जयपुर: दूसरे चरण में 2 लाख 39 हजार से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी कोरोना वैक्सीन

सिंह से वृश्चिक तक.....

सिंह बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। सेहत कमजोर रहेगा। आज जातक का काम में मन नहीं लगेगा। बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें। आर्थिक तंगी रह सकती है। लापरवाही, टाल-मटोल से समस्याओं को नहीं बढ़ाएँगें। जातक को कामकाज में विलंब होगा।

कन्या बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक के लिए निवेश करेंगे। रुका या डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सेहत कमजोर रहेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। पहले किए गए कार्यों के उत्तम परिणाम आज देखने को मिलेंगे। लेन-देन करार की चिंता रहेगी।

तुला बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को बिजनेस में अनुबंध का अवसर मिलेगा। जातक की योजना फलीभूत होगी। आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साझेदारी में किए गए निर्णयों से लाभ होगा। संतान, भाइयों से मदद मिल सकेगी। प्रेम की ओर झुकाव होगा।पूजा-पाठ में मन लगेगा।

वृश्चिक बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जातक की यात्रा सफल रहेगी। आज जातक को सत्संग का लाभ मिलेगा। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें...मस्तक रेखा के राज: बुध-शुक्र रेखा हो ऐसी तो जातक जाएगा विदेश, जानें और भी बात

धनु से मीन तक....

धनु बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक मन में धैर्य रखें। परिवार की समस्याएं हल होंगी। जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। बिजनेस अच्छा चलेगा। लिखा-पढ़ी के कामों में सफलता मिलेगी। काम की वजह से जातक को थकान रहेगी। फालतू खर्च होगा। संबंधों पर असर बढ़ेगा।

मकर बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। दूसरों की मदद करके मानसिक संतोष मिलेगा। रुके कार्यों को पूरा करेंगे।

कुंभ बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक का व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। जातक को पढ़ाई के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। मन में धैर्य रखें। व्यर्थ के दिखावे दूर रहें। कहीं से प्रेम का प्रस्ताव मिलेगा।

मीन बुधवार 3 फरवरी के दिन इस राशि के जातक को संपत्ति के काम से लाभ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। जातक के मन में प्रसन्नता बनीं रहेगी। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। जातक का दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। पूँजी निवेश लाभकारी रहेगा। कामकाज की संभावनाएँ बनेंगी।

suman

suman

Next Story