×

राशिफल 15 जनवरी: मकर संंक्रांति पर इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, जानिए अन्य..

माह- माघ, तिथि-पंचमी , दिन बुधवार, पक्ष-कृष्ण,, नक्षत्र- उ.फा.,सूर्योदय -7.20, सूर्यास्त -17.37। आज मकर संक्रांति का पर्व है इस  दिन लोगों को स्नान-दान करना चाहिए। जानते हैं कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन...

suman
Published on: 15 Jan 2020 12:48 AM GMT
rashi
X

जयपुर माह- माघ, तिथि-पंचमी , दिन बुधवार, पक्ष-कृष्ण,, नक्षत्र- उ.फा.,सूर्योदय -7.20, सूर्यास्त -17.37। आज मकर संक्रांति का पर्व है इस दिन लोगों को स्नान-दान करना चाहिए। जानते हैं कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन...

मेष बुधवार 15 जनवरी को जातक के भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे। आज किसी परिजन के घर जाकर मकर संक्रांति सेलेब्रिट करेंगे।

वृष बुधवार 15 जनवरी को इस राशि के जातक विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है। आज तिल गुड़ का दान करें। गरीबों को खिचड़ी खिलाएं।

यह पढ़ें...मकर संक्रांति को लेकर है कन्फयूजन तो यहां जानिए कब, क्यों और कैसे मनाएं

मिथुन बुधवार 15 जनवरी को जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। इस राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे। मकर संक्रांति पर पंतंगबाजी का आनंद लेंगे।

कर्क बुधवार 15 जनवरी को इस राशि के जातक के लिए दिन ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी। आज सूर्य मंत्र का 108 बार जप करें।

सिंह बुधवार 15 जनवरी को जातक सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। इस राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हे महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहे। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। नौकरी में नुकसान होगी। लोग आपका फायदा उठाएंगे। आज सुबह स्नान दान से शुरुआत करें।

कन्या बुधवार 15 जनवरी को इस राशि के जातक का मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा किसी के घर जाना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।आज आप तिल गुड़ का दान दें सूर्य को जल चढ़ाएं।

यह पढ़ें..मिलेगी अच्छी जॉब, होगा प्रमोशन, मकर संक्रांति से नियमित करें इस स्त्रोत का पाठ

तुला बुधवार 15 जनवरी को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। इस राशि के जिन लड़को का प्रेम नहीं हुआ उनके सामने कोई प्रेम का इजहार करेंगा। उसे स्वीकार कर लें । घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।तिल का दान दें।

वृश्चिक बुधवार 15 जनवरी को शत्रु पराजित होंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। इस राशि के जातक के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा लेकिन इस राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। कृषिकार्यों में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नि समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके है। इसका लाभ आपको मिलेगा।

धनु बुधवार 15 जनवरी को पूजा-पाठ में मन लगेगा। खिचड़ी का दान करें। सूर्य को जल चढ़ाएं। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के काम से दूर रहने में भलाई है।। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

मकर बुधवार 15 जनवरी को शत्रु परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।आज स्नान दान करें।

कुंभ बुधवार 15 जनवरी को जातक के बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह मकर संक्रांति पर जाकर किसी नदी में स्नान करें।अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचे।

मीन बुधवार 15 जनवरी को इस राशि वाले व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले। मकर संक्रांति का स्नान करें व दान दें। लाभ होगा।

suman

suman

Next Story