×

28 अक्टूबर राशिफल: इन 3 राशियों के लिए बहुत खास होगा आज, जानें बाकी का हाल

बुधवार को जातक  को धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। विदेश जाने व लाभ मिलने का योग है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 28 Oct 2020 1:56 AM GMT
28 अक्टूबर राशिफल: इन 3 राशियों के लिए बहुत खास होगा आज, जानें बाकी का हाल
X
राशिफल प्रतीकात्मक(सोशल मीडिया)

लखनऊ माह आश्विन, दिन- बुधवार , नक्षत्र- पू.भा., सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-शुक्ल, तिथि- द्वादशी। राहुकाल-सुबह- 11.41 से 13:06 तक। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। कैसा रहेगा बुधवार , जानिए 12 राशियों का हाल ..

मेष राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक के जीवन में परेशानियां आने वाली है संभलकर रहे। सेहत की वजह से आज डॉक्टर के चक्कर लगा सकती है। आज गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए समय अच्छा है।निवेश का मन बना रहे तो लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे।

वृष राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक सेहत पर ध्यान दें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करेंगे। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। पढ़ने वालों के लिए दिन अनुकूल है। आज आपके जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा। जीवनसाथी के साथ मस्ती करेंगे। उपहार का लेन-देन करेंगे।

मिथुन राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जो जातक पढ़ाई कर रहे है,उसे लेकर कोई समझौता न करें। आज बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। बिजनेस में लाभ नौकरी में उन्नति के योग है। सम्मान बढ़ेगा। यात्रा भी कर सकते है। साथ ही साजिश व विरोधियों से बचें। प्रेम संबंध भी सकारात्मक परिणाम देंगे। लेकिन सेहत पर भी ध्यान दे।

कर्क राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक कोर्ट कचहरी के कामों में फंस सकते है। कानूनी मामलों मे धन का भी खर्च होगा। घर में संसाधनों की वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेगा। सेहत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पूरे दिन मौज-मस्ती मे बितेगा। आज धन लाभ व पदोन्नति की स्थिति है। दोस्तों उपहार को देने से खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें। शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

यह पढ़ें...बिहार विधानसभा चुनाव 2020: मतदाता देगा अप्रत्याशित नतीजे, पहला चरण आज

rashi

सिंह से वृश्चिक तक..

सिंह राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक सेहत से परेशान रहेंगे। मां के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत की जरूरत है। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है। परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे। भाई को सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। मां के स्वास्थ का ख्याल रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें,शत्रुता बढ़ सकती है। लेकिन धैर्य रखें, क्रोध में आपा ना खोएं।

कन्या राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक की कोई अनमोल चीज खो सकती है। धन हानि के योग है। संतान का ध्यान रखे। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर नहीं मिलने वाली। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ पूरा दिन तालमेल बिठाएंगे। गाड़ी खरीदने का मन बना रहे तो समय अनुकूल है। बिजनेस व नौकरी मे सही समय है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगे। किसी यात्रा पर जा सकते है।

तुला राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। मां के साथ बहस कर सकते है। लेकिन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरीपेशा जातक के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढेगी। या नौकरी बदल सकते है। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहे। पढाई में सफलता के योग है। लेकिन बिना परिश्रम के परिणाम नहीं मिलेगा।

वृश्चिक राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक को मिश्रित परिणाम मिलेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। लेकिन पूरे दिन धन की स्थिति अच्छी रहेगी। खुशी अनुभव करेंगे। बिजनेस , निवेश व नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा है। बच्चों की बेहतरी लिए प्रयासरत रहेंगे। लेकिन उनके सेहत को लेकर सचेत रहे। किसी से बहसबाजी मे ना फंसे। जीवनसाथी के साथ प्यार ही प्यार का अनुभव करेंगे।

यह पढ़ें...IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत, दिल्ली को 88 रनों से रौंदा

rashi 27 aug

धनु से मीन तक....

धनु राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक की अध्यात्म मे रुचि बढेगी। लोग आपके संपर्क में आएंगे। खर्च अधिक रहेगा। कपड़े व ज्वैलरी की खरीद कर सकते है। किसी समारोह में भी जा सकते है। नौकरीपेशा के लिए अनुकूल समय है। उन्नति के योग है। गाड़ी संभलकर चलाएं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध बनेगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है।

मकर राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक को धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। विदेश जाने व लाभ मिलने का योग है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से काम आसान होगा। नौकरी व बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अगर कोई नौकरी की तलाश में है तो आज काम बनेगा। प्रेम संबंधों व जीवनसाथी के साथ एक सी स्थिति बनी रहेगी।

कुंभ राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है। बच्चे सफलता अर्जित करेंगे। दोस्तों पर आंख बंद कर विश्वास न करें। आज परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी के सामने आज प्रेम का इजहार करते है तो काम बनेगा। अप्रत्याशित धन लाभ होगा।

मीन राशि 28 अक्टूबर दिन बुधवार को जातक का स्वास्थ अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जातक की वजह से परिवार सम्मानित होगा। नौकरी में उन्नति के योग है। बिजनेस व निवेश में लाभ। रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा ।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हसीन पल बीतेंगे।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story