×

राशिफल 15 मार्च: मेष, वृष व कर्क के लिए आज रहेगा शुभ, जानिए बाकी का हाल

तिथि--षष्ठी/सप्तमी  दिन – रविवार, माह- चैत्र, नक्षत्र-अनुराधा, सूर्योदय-06-.20, सूर्यास्त-18.48। जानते हैं आज कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल।

suman
Published on: 15 March 2020 1:13 AM GMT
राशिफल 15 मार्च: मेष, वृष व कर्क के लिए आज रहेगा शुभ, जानिए बाकी का हाल
X
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

जयपुर तिथि--षष्ठी/सप्तमी दिन – रविवार, माह- चैत्र, नक्षत्र-अनुराधा, सूर्योदय-06-.20, सूर्यास्त-18.48। जानते हैं आज कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल।

मेष15 मार्च दिन रविवार को जातक का फोकस काम पर अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी के साथ बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

वृष 15 मार्च दिन रविवार को जातक के लिए सामान्य रहेगा। पिकनिक के लिए दोस्तों साथ कहीं जा सकते हैं। लेकिन कोरोना से बचने के लिए सेहत का ख्याल रखें। आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

मिथुन 15 मार्च दिन रविवार को जातक का से मिलना-जुलना लगा रहेगा। ऑफिस में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। लेकिन ये सुनहरा अवसर आप वर्तमान में फैली महामारी के चलते गंवा देंगे। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेगा। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सेहत सामान्य बना रहेगा।

कर्क15 मार्च दिन रविवार को जातक का शुभ रहेगा। आज जो फैसला करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक लोगों को लाभ मिलेगा। धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिला मित्र से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

यह पढ़ें...हो जाइए सावधान! ऑफिस में पहनेंगे इस रंग के जूते तो होगा आपका ही नुकसान

सिंह 15 मार्च दिन रविवार को जातक को कार्य में सफलता पाने और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम है। जातक के विचारों में स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल होगा। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा करेंगे। बिजनेस वतर्मान समय का असर पड़ेगा।।

कन्या 15 मार्च दिन रविवार को जातक के लिए परिवर्तन लेकर आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमेंगे। इसमें परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

तुला 15 मार्च दिन रविवार को जातक का कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार से विवाद टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की संभावना है। महिलाओं से लाभ होगा। मन की उदासी में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें। नौकरी में व बिजनेस सामान्य रहेगा।

वृश्चिक 15 मार्च रविवार को जातक के लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का माहौल रहेगा। नौकर और सहकर्मी आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी शत्रुता निभाने में असफल साबित होंगे। किसी महिला से मुलाकात होगी। जो आगे जातक की साथी बन सकती है।

यह पढ़ें...बनना है धनवान तो जान लीजिए, देव उपासना में मंत्र, माला व जप का सही विधान

धनु 15 मार्च दिन रविवार को जातक भावुकता से घिरे होंगे। अगर शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए बिजनेस से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आप अभी नहीं जाएंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए यही से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

मकर 15 मार्च दिन रविवार को जातक को किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को खुले दिल से स्वीकर करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

कुंभ 15 मार्च दिन रविवार को जातक के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में फायदा मिल सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बिजनेस में भी निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।

मीन 15 मार्च दिन रविवार को जातक बोरिंग और आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है। खिलाड़ियों के लिए अच्छा समय नहीं चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें।

suman

suman

Next Story