×

राशिफल 16 मार्च: वाद-विवाद व खर्च का इन 5 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें अपना हाल

माह-चैत्र, नक्षत्र-ज्येष्ठा, तिथि-अष्टमी, पक्ष- कृष्ण, दिन -सोमवार सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-18.46। जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन12 राशियों के लिए....

suman
Published on: 16 March 2020 12:15 AM GMT
राशिफल 16 मार्च: वाद-विवाद व खर्च का इन 5 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें अपना हाल
X
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए....

जयपुर माह-चैत्र, नक्षत्र-ज्येष्ठा, तिथि-अष्टमी, पक्ष- कृष्ण, सूर्योदय-06.22, सूर्यास्त-18.46। जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन12 राशियों के लिए....

मेष 16 मार्च सोमवार के दिन जातक को काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी भी पराजित होंगे। दोपहर के बाद घर में क्लेश का माहौल रहेगा। परिवार के साथ विवाद हो सकता है मां की सेहत खराब हो सकती है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।

वृष 16 मार्च सोमवार के दिन जातक लंबे समय की योजनाओं को पूरा करेंगे। परिवार के साथ माहौल क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी। दोपहर के बाद समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक सेहत बढ़िया रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। किसी के साथ प्रेम संबंध में बंध सकते हैं।

मिथुन 16 मार्च सोमवार के दिन जातक के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। जातक प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रहेगी। इसलिए मन शांत रखें। सरकारी कामों में लाभ होगा। परिवार का सहयोग अच्छा मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

कर्क 16 मार्च सोमवार के दिन जातक बेचैन रहेंगे। भावनाओं में बहने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। विवाद से दूर रहें। किसी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। दोपहर के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में जातक की मान-प्रतिष्ठा बढेगी। फिर भी क्रोध पर संयम रखें।

यह पढ़ें...हो जाइए सावधान! ऑफिस में पहनेंगे इस रंग के जूते तो होगा आपका ही नुकसान

सिंह 16 मार्च सोमवार के दिन जातक के लिए यात्रा पर जाने का योग हैं। दोस्तों से लाभ मिलने का दिन है। बिजनेस के क्षेत्र में जातक को लाभ होगा। संतान के साथ संबंध मधुर बनेंगे। दोपहर के के बाद मानसिक और शारीरिक सेहत का ख्याल रखें। धार्मिक काम में मन लगेगा। मेडिटेशन से क्रोध को शांत करें। जावन में राजनीति हलचल बढ़ेगी।

कन्या 16 मार्च सोमवार के दिन जातक आत्मविश्वास से हर काम सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। बिजनेस में भी बुद्धि से काम लेंगे। जिसके लिए सम्मानित भी किया जाएगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। दोपहर के बाद जातक का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। धन मिलेगा।

तुला 16 मार्च सोमवार के दिन जातक के लिए धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक-मांगलिक काम में शामिल होंगे। जातक का व्यवहार भी कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहे। क्रोध पर संयम रखना होगा। लेकिन दोपहर के बाद दिन बहुत अच्छा और सफलता से भरा रहेगा। बिजनेस में अधिकारीयों का प्रोत्साहन उत्साहवर्धक होगा। नौकरी पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण माहौल रहेगा।

वृश्चिक 16 मार्च सोमवार के दिन जातक सेहत का ख्याल रखें। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे। दोपहर के बाद परिस्थिति सामान्य होगी। एक-दो धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। जो मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी, फिर भी उस पर संयम रखना होगा। नौकरी व बिजनेस में काम बिगडेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

यह पढ़ें... PALMISTRY: कुटिल, क्रूर व विश्वास के पात्र नहीं होते हैं ऐसे लोग, जिनके हाथों में….

धनु 16 मार्च सोमवार के दिन जातक के दांपत्यजीवन परेशानी से भरा रहेगा। समाज की बातों को जातक अनदेखा करेंगे तो अच्छा रहेगा। कानूनी दांवपेंच से बचें। जातक आज नए काम ना शुरू करें। आज के दिन जातक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। नौकरी में अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। बिजनेस में परिवार का सहयोग रहेगा।

मकर 16 मार्च सोमवार का दिन जातक के लिए तनाव और परेशानी से भरा रहेगा। कुछ देर या बाधा होने के कारण विलंब होगा। दांपत्यजीवन में तकरार लंबे समय तक न रहे, इसकी सावधानी रखें। बिजनेस में भागीदारों से संभलकर रहें। आज जातक को प्रेम में मन लगेगा, कुछ को पार्टनर की तालाश रहेगी। जो आज पूरा हो सकता है। नौकरी व बिजनेस ठीक रहेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

कुंभ 16 मार्च सोमवार के दिन जातक स्वार्थी ना बनें। घर-परिवार व बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें, विवाद से बचेंगे। जातक के व्यवहार में कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे और कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। यात्रा के योग है, जाने से बचें। और बाहर का खाना ना खाए।

मीन 16 मार्च सोमवार के दिन जातक क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। दोपहर के बाद आप विचारों में स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक व तो सृर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। बिजनेस के क्षेत्र में लाभ व ऑफिस में काम बढ़ने से सेहत पर असर पड़ेगा।

suman

suman

Next Story