×

राशिफल 25 फरवरी: पैसा, प्यार व परिवार किसके रहेगा साथ, जानिए 12 राशियों का हाल

जयपुर माह- फाल्गुन, दिन- मंगलवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि- द्वितिया, नक्षत्र- पू.भा., सूर्योदय-06.10 सूर्यास्त-18.10। कैसा रहेगा आज मगंलवार का दिन जानिए राशिफल..

suman
Published on: 25 Feb 2020 12:05 AM GMT
राशिफल 25 फरवरी: पैसा, प्यार व परिवार किसके रहेगा साथ, जानिए 12 राशियों का हाल
X
अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए....

जयपुर माह- फाल्गुन, दिन- मंगलवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि- द्वितिया, नक्षत्र- पू.भा., सूर्योदय-06.10 सूर्यास्त-18.10। कैसा रहेगा आज मगंलवार का दिन जानिए राशिफल..

मेष, वृष,मिथुन,व कर्क...

मेष मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक आसानी से काम को पूरा करने में ध्यान देंगे। जातक का आज का लिया गया निर्णय भविष्य के लिए फलदायी है। उसे अच्छा मान कर उन पर अमल करें। संतान की वजह से दुखी होंगे।अपनी परवरिश का मलाल भी होगा। आस-पड़ोस में जातक को सम्मान मिलेगा। नौकरी व बिजनेस पर ध्यान दें। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी।

वृष मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक के व्यवहार व खूबसूरती मन की सकारात्मकता को बनाए रखने के लिए काफी है। इससे अच्छा लाभ होगा। धन को पाने की प्रबल इच्छा होगी। हालांकि इस दिशा में सफलता मिलेगी। जिससे आप खुश होगे। नौकरी के मामले में यात्रा करना होगा। महिला सहयोगी की मदद से काम बनेगा। रिश्तें व परिवार के लिए दिन बेहतर है।

मिथुन मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक सोच–समझकर बोलेकुछ नयी योजनाएं बनेगी। ऑफिस व बिजनेस में सतर्क रहें। कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। परिवार व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।समाज में सम्मान मिलने से आज के दिन प्रसन्न रहेंगे।

कर्क मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक वाहन की खराबी के चलते कुछ परेशान हो सकते हैं। आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धन को लेकर सजग और सक्रिय रहेंगे तो इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। ऑफिस में आपके खिलाफ सब रहेंगे। फिर भी बॉस के आप पसंदीदा रहेंगे। क्योंकि मेहनती लोगों की सदैव पूछ रहती है।

यह पढ़ें....इस उम्र में करते हैं शादी तो प्यार के साथ खुलेगी किस्मत की चाबी, जानिए शुभ समय

सिंह. कन्या, तुला व वृश्चिक...

सिंह मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक को परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखना होगा। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी। पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें।

कन्या मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक को शुक्र की वजह से धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे।नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में बुद्धि का विकास होगा और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत परेशान करने वाली है। कभी सिरदर्द तो कभी आंखों की समस्या से ग्रसित रहेंगें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा।

तुला मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत ज्यादा परेशान नहीं करने वाली है। लेकिन मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। कई तरह के विचार दिमाग में चलते रहेंगे। कही घूमने जा सकते हैं। नौकरी में सतर्क रहें। कोई फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

वृश्चिक मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव लगा रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से काम निकाल लेंगे। सेहत का ख्याल रखें साथ ही खान पान का भी।अपच की समस्या से परेशान रहेगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

यह पढ़ें....जानिए किस दिन कौन से समय रहता है राहुकाल, लोग क्यों नहीं करते इसमें शुभ काम

धनु, मकर, कुंभ व मीन...

धनु मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक आत्मविश्वास से काम सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में भी बुद्धि से काम लेंगे। जिसके लिए सम्मानित भी किया जाएगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। पिता के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उन से लाभ भी होगा। दोपहर के बाद जातक का मन कुछ विचारो में फंसा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होने के योग है। दोस्तो से लाभ होगा। धन मिलेगा।

मकर मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक के लिए धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक काम में शामिल होंगे। जातक का व्यवहार भी कुछ न्यायप्रिय रहेगा। नुकसानदायक कामों से दूर रहे। क्रोध पर संयम रखना होगा। लेकिन दोपहर के बाद दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। बिजनेस में अधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साहवर्धक होगा।नौकरी पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में मधुरतापूर्ण माहौल रहेगा।

कुंभ मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक को सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। आकस्मिक खर्च के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे। दोपहर के बाद परिस्थिति सामान्य होगा। एक-दो धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। जो मन को शांति प्रदान करेगी। स्वभाव में क्रोध रहेगा, फिर भी उस पर संयम रखना होगा। नौकरी व बिजनेस में काम बिगडेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

मीन मंगलवार 25 फरवरी के दिन जातक के दांपत्यजीवन में उथल-पुथल वाला रहेगा। समाज की बातों को जातक अनदेखा करेंगे तो अच्छा रहेगा। कानूनी दांवपेंच से बचें। जातक आज नए काम ना शुरु करें। आज के दिन जातक उर्जा से लबरेज रहेंगे। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। नौकरी में अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। बिजनेस में परिवार का सहयोग रहेगा।

suman

suman

Next Story