×

राशिफल 12 जनवरी: मेष, वृष राशि रहें सावधान, मिलेगी बदनामी, जानिए अन्य राशिफल

माह-माघ, तिथि-द्वितीया, दिन-रविवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-पुष्य, सूर्योदय- 07.20, सूर्यास्त-17.37। आज रविवार है। सूर्य देव को जल चढाएं। सूर्य मंत्र के जाप के साथ  दिन की शुरुआत करें। जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा है...

suman
Published on: 12 Jan 2020 12:26 AM GMT
राशिफल 12 जनवरी: मेष, वृष राशि रहें सावधान, मिलेगी बदनामी, जानिए अन्य राशिफल
X
इस पवित्र माह में हो जाएंगे मालामाल, हाथ से ना गवाएं मौका, बस करें ये सारे काम

जयपुर- माह-माघ, तिथि-द्वितीया, दिन-रविवार, पक्ष-कृष्ण, नक्षत्र-पुष्य, सूर्योदय- 07.20, सूर्यास्त-17.37। आज रविवार है। सूर्य देव को जल चढाएं। सूर्य मंत्र के जाप के साथ दिन की शुरुआत करें। जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा है...

यह पढ़ें....13 को है सकट चौथ, सिर्फ पुत्र के लिए है या पुत्री के लिए भी, जानिए इस व्रत का महत्व

मेष रविवार 12 जनवरी के दिन जातक को भावनाओ के बंधन में बंध जाने का अनुभव होगा । कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से जातक खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। दोपहर के बाद की स्थिति विपरीत होने की संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश के योग है।

वृष रविवार 12 जनवरी के दिन जातक को संभलकर कदम उठाना होगा।परिवार के साथ ज्यादा क्रोध से बचें। नींद पूरी ना होने से सेहत बिगड सकती है। यात्रा के योग है। कलाकारों के लिए दिन उत्तम है। खर्च अधिक होगा। नौकरी में लाभ होगा, काम कम होगा, लेकिन कलीग्स की साजिश का शिकार होगे। बिजनेस को खुद से चलाएं नहीं तो नुकसान संभव है।

मिथुन रविवार 12 जनवरी के दिन जातक को भावनाओं में बहने से बचना होगा।नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहें। प्रेम में ब्रेकअप की बहुत हद तक संभावनाएं है। अनजान लोगों से बचें। समाज में अपयश मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन बढ़िया है, लेकिन गलत संगत की वजह से काम में मन नहीं लगेगा। संतान का ख्याल रखें कोई अपना नुकसान पहुंचा सकता है।

यह पढ़ें....शिव के इस अंग से निकला है सोना-चांदी, नहीं विश्वास तो यहां मिलेगा प्रमाण

कर्क रविवार 12 जनवरी के दिन जातक के मन में नेगेटिविटी रहेगी। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रहेंगे। पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। दोपहर के बाद समय अच्छा गुजरेगा। ऑफिस में भी मन मुताबिक रहेगा। काम का बोझ कम होगा। दोस्तों के साथ अनबन होगी।

सिंह रविवार 12 जनवरी के दिन जातक के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा । परिस्थिति अनुकूल रहेगी। दिन सुख शांति से बितेगा। बिजनेस में भी माहौल अनुकूल रहेगा। दोपहर के बाद मन में अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। कानूनी कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन होगा।

कन्या रविवार 12 जनवरी के दिन जातक को किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय न ले। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। परिवार के साथ मनमुटाव होगा। दोपहर के बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। नौकरी व बिजनेस में मायूसी मिलेगी। पढ़ाई में भी सफलता का स्वाद नहीं चख पाएंगे।

तुला रविवार 12 जनवरी के दिन जातक को भाग्यवृद्धि का दिन है । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

यह पढ़ें.... क्या जानते हैं भगवान शिव के इन चिह्नों का रहस्य, हम सब में है तीसरी आंख

वृश्चिक रविवार 12 जनवरी के दिन जातक के परिवार में खुशियां रहेगी।जिसका आनंद पूरा घर वाले उठाएंगे। अगर जातक किसी के साथ रिलेशन में है तो घरवालें उसके खिलाफ रहेंगे। घर में इंटीरियर पर ध्यान देंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिलेगे जो भविष्य के लिए बढ़िया है।

धनु रविवार 12 जनवरी के दिन जातक को दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक रहेंगे। दोपहर के बाद जातक के उपर क्रोध हावी रहेगा। अधिक खर्च होने से धन परेशानी बढ़ेगी। सरकारी कामों में रुकावट आएगी।वृत्तियों पर अंकुश रखना पडेगा। नौकरी में बॉस आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में पार्टनर धोखा देगा।

मकर रविवार 12 जनवरी के दिन जातक को सुबह के समय सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विचारों से संयम रहें। धन को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक धन मिलने से स्थिति थोड़ी कंट्रोल होगी। बिजनेस से लाभ होगा। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा योग है। पति-पत्नी के बीच अनबन व प्यार दोनों रहेगा।

कुंभ रविवार 12 जनवरी के दिन जातक लोगों से प्यार नहीं मिलेगा। वाद-विवाद से बचें। नए काम की शुरुआत आज ना करें। दोपहर के बाद सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन थोड़ी बहुत शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है।प्यार करने वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। विवाद से बचें, नहीं अलगाव के पूरे चांसेज है। बच्चों का ख्याल रखें।

मीन रविवार 12 जनवरी का दिन जातक के लिए सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। आज ड्राइविंग का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़ें और ज्वैलरी पर धन का व्यय होगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी।छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

suman

suman

Next Story