×

20 जनवरी: कुंभ राशि वाले न दें उधार, वरना होगा नुकसान, जानिए आज का राशिफल

20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। आज जातक का समय मनोरंजन, मस्ती के साथ घूमने-फिरने में बितेगा।

suman
Published on: 20 Jan 2021 2:11 AM GMT
20 जनवरी: कुंभ राशि वाले न दें उधार, वरना होगा नुकसान, जानिए आज का राशिफल
X
20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। आज जातक का समय मनोरंजन, मस्ती के साथ घूमने-फिरने में बितेगा।

लखनऊ : विक्रम संवत 2077, माह- पौष, तिथि सप्तमी शुक्ल पक्ष, नक्षत्र- रेवती,सूर्योदय-06.45, सूर्यास्त-17.33, राहू 12:38 PM से 01:59 PM तक …आज दिन बुधवार कुछ जातकों का आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपया वाला रहेगा। बिजनेस में नुकसान होगा। जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार ….

मेष से कर्क तक...

मेष 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के घर मांगलिक काम होंगे। जातक के लिए आज मतभेद से भरा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस कलीग्स से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।

वृष 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक अपनी पहचान बनाएंगे। जातक को नाम व पैसा दोनों मिलेगा। आज का दिन जातक में उत्साह भरकर जाएगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय गुजरेगा। पत्नी को शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे।

मिथुन 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आज कुछ अच्छा होगा तो किसी अपने का साथ छुटने से परेशान भी रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। बिजनेस में घाटा और नौकरी में पदोन्नति संभव है। वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीददारी करेंगे।

कर्क 20 जनवरी दिन बुधवार जातक को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने वाला होगा। बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। आज जातक की सेहत खराब हो सकती है। पत्नी आपका खास ख्याल रखेंगी। बिजनेस में लाभ व नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

rashi2

यह भी पढें...हरिद्वार महाकुंभ: शाही स्नान की तारीखों का ऐलान, इस दिन लगाई जायेगी गंगा में डुबकी

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए खुशियों से भरपूर रहेगा। आज का दिन रोमांच से भरा रहेगा, बिजनेस की दृष्टि भागदौड़ भरा रहेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ध्यान दें। नौकरी में विश्वास रखकर काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़े विवाद होंगे। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी को उपहार देंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।

कन्या 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ काम बनेगा। कई योजनाएं फलीभूत होंगे। आज जातक के मान सम्मान की वृद्धि होगी ।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में सफल होंगे। बच्चों को घूमने ले जाएंगे और उनकी पसंद की शॉपिंग भी करेंगे।

तुला 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए अच्छा रहेगा। आज जातक का समय मनोरंजन, मस्ती के साथ घूमने-फिरने में बितेगा। इस बार जातक नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे उम्मीद से ज्यादा अच्छा होगा। धनागमन की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस के लिए समय सामान्य रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन किसी तीसरे की वजह से होगा।

वृश्चिक 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। बिजनेस की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी नए ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा देशाटन का संयोग बनेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों एवं नए मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, फिर खानपान पर ध्यान दें और सेहत का ख्याल रखें।

rashifal file

यह भी पढें...कुंडली में मौजूद ये ग्रह, जातक को बनाते हैं कंगाल, घर में होता है हरदम विवाद

धनु से मीन तक...

धनु 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए ना अच्छा है ना ही खराब। लेकिन जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान शख्स से मिली मदद आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। नए विचार और नई सोच के साथ नए काम का आरंभ होगा। धन को बेवजह खर्च ना करें। वरना आगे समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। पढ़ाई करने वाले को लाभ होगा।

मकर 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक शादी योग्य है तो शादी की बात भी बनेगी। प्रेम विवाह का भी योग बनेगा। बिजनेस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। मानसिक तनाव देने वाला है। सेहत के प्रति सजग रहें। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए कार्य का शुभारंभ करना चाहें तो सफलता के सर्वाधिक योग हैं। बच्चों का खास ख्याल रखे, बढ़ती हुई सर्दी में बीमार पड़ने के ज्याद संभावना है।

कुंभ 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सतर्क रहें। संतान का ध्यान रखें। वाणी पर सयंम रखें। विवाद में ना फंसे। आज किसी को उधार ना दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। जीवनसाथी का मन उदास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। ऑफिस में विवाद से बचें।

मीन 20 जनवरी दिन बुधवार को जातक के लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आ रहा है। जातक के लिए विदेश यात्रा के योग है तो नौकरी में भाग्य साथ देगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। बिजनेस में सहयोग व लाभ दोनों होने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

suman

suman

Next Story