×

21 जनवरी राशिफल: इन 3 राशियों के बनेंगे काम, ये 2 राहु से रहेंगे परेशान, जानें...

गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे।

suman
Published on: 21 Jan 2021 2:04 AM GMT
21 जनवरी राशिफल: इन 3 राशियों के बनेंगे काम, ये 2 राहु से रहेंगे परेशान, जानें...
X
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर : माह –पौष, तिथि – अष्टमी ,पक्ष –शुक्ल,वार – गुरुवार, नक्षत्र – अश्विनी, सूर्योदय –06.55,सूर्यास्त – 17:39। राहु 01:59 PM से 03:20 PM तक। आज गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है। अगर जातक केले के पेड़ में जल चढ़ाए तो लाभ होगा।जानते हैं 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष से कर्क तक...

मेष गुरुवार 21 जनवरी को जातक के लिए दिन रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। धन लाभ के योग हैं। लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। सतर्क रहना होगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। धैर्य और संयम से काम लें।

वृष गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

मिथुन गुरुवार 21 जनवरी इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

कर्क गुरुवार 21 जनवरी के जातक के धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

rashifal file

यह भी पढ़ें.....Guru Gobind Singh Jayanti: राज नाथ सिंह ने सिखों के 10वें गुरु को किया याद

सिंह से वृश्चिक तक..

सिंह गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए काम पर फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

कन्या गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए सामान्य रहेगा। पिकनिक के लिए दोस्तों साथ कहीं जा सकते हैं। आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

तुला गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए दिन दिलचस्प रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। बिजनेस के मामले में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए दिन शुभ रहेगा। आज पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

rashifal

यह भी पढ़ें.....महातबाही से कांपी दुनिया: 18 महीनों का अंधकार युग, 2020 से भी भयानक साल

धनु से मीन तक..

धनु गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए का दिन शुभ रहेगा। आज जो फैसला करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक लोगों को लाभ मिलेगा। धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिला पक्ष से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं।

कुंभ गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेगा। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सेहत सामान्य बना रहेगा।

मीन गुरुवार 21 जनवरी के जातक के लिए दिन जातक के लिए शुभ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

suman

suman

Next Story