×

बहुत ख़ास है 8 जून: इस दिन जन्मे लोगों को मिलता है ये सब...

जिन लोगों का जन्मदिन 8 जून को आता है वे अपने जीवन में जो कुछ भी करते है उसका केवल एक अर्थ होता है। इनके मन को पढ़ पाना काफी मुश्किल होता है। इन लोगों को सफलता काफी संघर्ष  के बाद मिलती है। कई बार तो इनके किये गए काम का श्रेय दूसरे व्यक्ति ले जाते है। उ

suman
Published on: 7 Jun 2020 1:45 PM GMT
बहुत ख़ास है 8 जून: इस दिन जन्मे लोगों को मिलता है ये सब...
X

लखनऊ : जिन लोगों का जन्मदिन 8 जून को आता है वे अपने जीवन में जो कुछ भी करते है उसका केवल एक अर्थ होता है। इनके मन को पढ़ पाना काफी मुश्किल होता है। इन लोगों को सफलता काफी संघर्ष के बाद मिलती है। कई बार तो इनके किये गए काम का श्रेय दूसरे व्यक्ति ले जाते है। उनमें बहुत खास बात पाई जाती है। इन लोगों पर कछुआ और खरगोश वाली कहानी सटीक बैठती है। जानते हैं इनके बारें में.

यह पढ़ें....अब बिना FIR बंद हुई भ्रष्टाचार की प्रारंभिक जांचों का होगा खुलासा, जानें पूरा मामला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,8 जून को जन्म लेने वाले व्यक्ति प्रतिभा संपन्न होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार 8 का अंक शुभ अंकों में से एक है।ये अंक शनि प्रधान अंक है। यानि इस अंक को शनि ग्रह का अंक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक न्यायप्रिय ग्रह माना गया है। नवग्रहों में शनि को न्यायाधीश कहा गया है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। यानि व्यक्ति अच्छे कार्म करता है तो शनि उसे फल प्रदान करेंगे और बुरे कार्य पर उतना ही अशुभ फल प्रदान करते हैं. शनि की विशेषता है।

8 जून को जन्म लेने वाले व्यक्ति शांत स्वभाव के होते है। ये लोग इधर-उधर की बातों में नहीं पड़ते है। वे लोग अकेला रहना अधिक पसंद करते है। कई बार ये लोग जलन के शिकार भी हो जाते है। और अलग-थलग पड़ जाते है

खासियत

शनि की चाल बहुत धीमी है। इसलिए आज के दिन जन्म लेने वालों में यह विशेषता पाई जाती है कि वे जो भी कार्य करते हैं वह बहुत धैर्य के साथ करते हैं इनमें उतावला पन नहीं होता है। ये हर काम को बड़ी गंभीरता से करते हैं। जिस कारण इन लोगों की सफलता स्थाई होती है। दूसरों की मदद के लिए हर समय तैयार रहते हैं

8 अंक वाले लोगों का स्वाभाव नारियल के समान होता है। ये जितने बाहर से सख्त दिखते हैं उतने ही भीतर से कोमल होते हैं ऐसे लोग अच्छा प्रशासक, जज और राजनेता भी होते हैं। ऐसे लोग दूसरों के हित के बारे में अधिक सोचते हैं। गंभीर होने के कारण लोग इन्हें दूसरे लोग कम समझ पाते हैं। जिस कारण कभी कभी इन्हें मानसिक तनाव भी हो जाता है।

इन शुभ दिन, साल व रंग

शुभ दिनांक: 8, 17, 26

शुभ अंक: 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष: 2017, 2024, 2042

ईष्टदेव: हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग: काला, गहरा नीला

यह पढ़ें..आतंकियों की बिछा दी लाशें, आर्मी की कार्रवाई से कांपा हिजबुल

आने वाला साल

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story