×

विकास दुबे एनकाउंटरः पांच दिन पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, सच हुई ये बातें

विकास दुबे की एनाकाउंटर में मौत हो चुकी है।  लेकिन इस एनाकाउंर ने देश में बहस तेज कर दी है साथ ही पुलिस प्रशासन को भी संदेहास्पद देखा जा रहा है। बता दें कि जिस तरह से विकास दुबे ने कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी, उससे उसका अंत तय था,

Suman  Mishra
Published on: 10 July 2020 12:14 PM IST
विकास दुबे एनकाउंटरः पांच दिन पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, सच हुई ये बातें
X

लखनऊ: गैंगस्टर विकास दुबे की एनाकाउंटर में मौत हो चुकी है। लेकिन इस एनाकाउंर ने देश में बहस तेज कर दी है साथ ही पुलिस प्रशासन को भी संदेहास्पद देखा जा रहा है। बता दें कि जिस तरह से विकास दुबे ने कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी, उससे उसका अंत तय था,

यह पढ़ें...कपड़ों के आरपार देख सकता है चाइनीज फोन का ये कैमरा, अब किया गया बैन

लेकिन ये इस तरह होगा किसी ने सोचा नही था, लेकिन विकास दुबे को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। वैसे गैंगस्टर विकास ने उज्जैन में खुद को सरेंडर किया है। आज यानि शुक्रवार को उसकी पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है।लेकिन ये सब होगा इसकी भविष्यवाणी पहले ही हो चुकी थी।

ज्योतिषविद भविष्यवक्ता महर्षि सुषेन ने पहले ही गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर कई भविष्यवाणी की थी। जो उनके ट्वीट पर है। महर्षि सुषेन के अनुसार विकास की मौत तय थी। इसके लिए उन्होंने दिन ,तारीख व जगह भी अपने ट्विट में बता दिया था। और परिणाम आज सामने है।

महर्षि सुषेन के अगर भविष्यवाणी पर नजर डाले तो सब साफ दिखेगा। इसमें कुछ सही है तो कुछ सत्य से दूर है, लेकिन आखिर में जो भविष्यवाणी की थी।विकास दुबे की मौत को लेकर जो दिन तय किया था वह सहा निकला।आइए देखते हैं ज्योतिषविद् महर्षि सुषेन के ट्विट जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की थी...

महर्षि सुषेन की पहली भविष्यवाणी विकास दुबे के मौत की जगह को लेकर थी जगह के नाम को लेकर जो अक्षर दिये वही सही नही है , उसकी मौत कानपुर के पास हुई जो क से शुरू होता है।लेकिन जिस जगह मौत हुई वो शहर से थोडी दूर है।



दूसरे ट्विट में कहा था कि गैंगस्टर को पकडवाने में किसी महिला का हाथ होगा, लेकिन आपको पता है कि विकास दुबे ने खुद को सरेंडर किया है।



तीसरी भविष्यवाणी विकास दुबे की मौत कौ लेकर की थी जिसमें उसमें मौत का दिन तय था और हुआ भी कुछ ऐसा है 9 जुलाई को विकास दुबे ने सरेंडर किया और आज उसकी मौत हो गई।



इसके बाद सबसे बड़ी भविष्यवाणी गैंगस्टर विकास की मौत के दिन को लेकर किया गया था जो सौ प्रतिशत सच निकली, विकास दुबे का मौत आज हुई और आज शुक्रवार का दिन भी है।



अपने एक ट्विट में महर्षि सुषेन ने आगाह भी किया था कि एनकाउटंर के वक्त तीसरे शख्स को भी गोली लग सकती है।



बता दें कि भविष्यवेता महर्षि सुषैन ने ये सारे ट्वीट 5 जुलाई को ही किया था। जो आज बहुत हद तक प्रमाणित हो रहा है।

यह पढ़ें...विकास दुबे का काला बैग खोलेगा ये बड़े राज, लेकर 7 दिन तक भागता रहा गैंगेस्टर

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story