×

विकास दुबे का काला बैग खोलेगा ये बड़े राज, लेकर 7 दिन तक भागता रहा गैंगेस्टर

कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे का गिरफ्तारी के 24 घंटों में ही एनकाउंटर हो गया। उज्जैन में गिरफ्तार किए गए विकास दुबे ने शुक्रवार को कानपुर ले जाते समय भागने की कोशिश की।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 6:14 AM GMT
विकास दुबे का काला बैग खोलेगा ये बड़े राज, लेकर 7 दिन तक भागता रहा गैंगेस्टर
X

लखनऊ: कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे का गिरफ्तारी के 24 घंटों में ही एनकाउंटर हो गया। उज्जैन में गिरफ्तार किए गए विकास दुबे ने शुक्रवार को कानपुर ले जाते समय भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

दरअसल विकास दुबे को शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर ले जाते समय एसटीएफ की टाटा सफारी गाड़ी पलट गई, जिसमें विकास दुबे बैठा था। इसके बाद विकास दुबे ने पुलिस से हथियार छीन कर भागने की कोशिश की जिसमें हुई फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी है। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

लेकिन 7 दिनों तक उसकी तलाश कर रही यूपी पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये गए हैं। चौबेपुर थाने के दारोगा समेक कई पुलिसकर्मियों के साथ उसके सम्पर्क होने के बारे में खुलासा हुआ है, जबकि नेताओं से भी उसके संबंध थे। उम्मीद की जा रही थी कि विकास की गिरफ्तारी के बाद कई सफेदपोश चेहरों से पर्दा उठेगा। लेकिन अब विकास के एनकाउंटर के साथ ही सभी राज दफ्न हो गए।

यह भी पढ़ें...विकास दुबे के एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, तो इसलिए कोर्ट में दायर की गई थी याचिका

काले बैग से बड़े खुलासे हो सकते हैं

लेकिन अभी भी कुछ राज खुलने की उम्मीद है, क्योंकि विकास दुबे के पास मिले काले बैग से बड़े खुलासे हो सकते हैं। बीते 7 दिनों से विकास दुबे एक काला बैग लेकर अपने साथ भागता रहा। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के इस बैग में कपड़े, मोबाइल फोन, उसका चार्जर और कुछ कागज़ात बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें...नौशेरा में ना पाक हरकतः संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की फायरिंग, जवान शहीद

इसी फोन से विकास लगातार लोगों के संपर्क में था और बात करने के बाद फोन को बंद कर लेता था। इसी फोन से उसने वकीलों और अपने करीबी लोगों से बात करता था। इसके साथ ही विकास दुबे के पास से फर्जी आईकार्ड भी पाया गया था।

यह भी पढ़ें...एक और ‘विकास दुबे’ हुआ ढेर, एसटीएफ व पुलिस ने मार गिराया

कई लोगों की मिलीभगत सामने आई

विकास दुबे के साथ कई लोगों की मिलीभगत सामने आई है। खुलासे के बाद चौबेपुर के थानेदार विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। गोलीकांड वाली रात में इन्हीं लोगों पर विकास दुबे को छापे की जानकारी देने का आरोप है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story