×

अक्षय तृतीया : जानिए राशि के अनुसार क्या खरीदना सही रहेगा

इस बार अक्षय तृतीया दो दिनों की  है। 25-26 अप्रैल को शास्त्रों के अनुसार कभी ना क्षय होने वाला ये मुहूर्त बहुत ही पूण्य दायक है। अक्षय तृतीया या आखा तीज, वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।

suman
Published on: 25 April 2020 4:40 AM GMT
अक्षय तृतीया : जानिए राशि के अनुसार क्या खरीदना सही रहेगा
X

लखनऊ: इस बार अक्षय तृतीया दो दिनों की है। 25-26 अप्रैल को शास्त्रों के अनुसार कभी ना क्षय होने वाला ये मुहूर्त बहुत ही पूण्य दायक है। अक्षय तृतीया या आखा तीज, वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया का मुहूर्त 25 अप्रैल को सुबह 11.26 मिनट से 26 अप्रैल को सुबह 1.49 मिनट तक चलेगा। यह पूरा दिन है। इस शुभ दिन किस राशि के जातकों को किन-किन समानों की खरीददारी करनी चाहिए। वर्तमान समय में तो इस दिन कुछ भी खरीदना संभव नहीं है फिर भी जानते हैं कि राशि के अनुसार क्या खरीदना सही रहेगा।

यह पढ़ें....राशिफल 25 अप्रैल: मेष,मीन राशि को सताएगी संतान की चिंता, जानिए बाकी का हाल

मेष राशि वाले लोगों को इस बार अक्षय तृतीया को आप सोना या पीतल की खरीददारी करें। मेष राशि के जातकों के लिए टीवी, फ्रिज, मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना शुभ रहेगा।

वृष राशि वाले लोगों को चांदी या स्टील धातु की खरीददारी करनी चाहिए। राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए शुभ है।

मिथुन राशि वाले लोगों को सोना, चांदी या पीतल धातु की खरीददारी करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है।

कर्क राशि वाले लोगों को चांदी या वस्त्र की खरीददारी करनी चाहिए। इस समय शेयर, सोना-चांदी और भूमि इत्यादि में निवेश कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले को सोना या तांबा की खरीददारी करनी चाहिए। गृह-सज्जा और अन्य सजावटी उपकरण जैसे कलात्मक चित्र या मूर्तियां खरीद सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को सोना, चांदी या पीतल की खरीददारी करनी चाहिए। इसके लिए यह समय श्रृंगार संबंधी वस्तुओं तथा आभूषण खरीदने के लिए उत्तम समय है।

तुला राशि वाले लोगों को चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स या फर्नीचर की खरीददारी करनी चाहिए। इस समय अन्न-वस्त्र का क्रय करें। इन वस्तुओं में निवेश भी किया जा सकता है।

यह पढ़ें....इबादत, बरकत का पाक महीना है माह-ए-रमजान, जानिए इसका महत्व

वृश्चिक राशि वाले जातकों को सोना या पीतल खरीदना चाहिए।

धनु राशि वाले लोगों को सोना, पीतल, फ्रिज या वाटर कूलर खरीदना चाहिए

मकर राशि सोना, पीतल, चांदी या स्टील की खरीददारी करनी चाहिए। दोपहिया वाहन, कार और अन्य मशीनरी क्रय करने का शुभ समय है।

कुंभ राशि वाले लोगों को सोना, चांदी, पीतल, स्टील या वाहन खरीदना चाहिए। कुंभ- राशि के जातकों के लिए यह समय संपत्ति, भूमि, भवन या भूमि संबंधी निवेश के लिए अत्यंत शुभ है। यह स्थायी संपत्ति फलित होगी।

मीन राशि वाले लोगों को सोना, पीतल, पूजन सामग्री व बर्तन खरीदने की सलाह दी जाती है। इसके लिए यह समय फर्नीचर व सजावटी सामान क्रय करने के लिए उचित है।

suman

suman

Next Story