×

Bolero: मात्र 10 लाख की कीमत में मिल रही महिंद्रा की ये एसयूवी , इसका अपग्रेड मॉडल Bolero Facelift 2023 जल्द होगा लॉन्च

Bolero Facelift 2023: ऑटोमोबाइल मार्केट में महिंद्रा, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कारों में शुमार है। इस लाइनअप के साथ महिंद्रा कंपनी के कई मॉडल्स बहुत अधिक पॉपुलर हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 30 May 2023 11:17 AM GMT
Bolero: मात्र 10 लाख की कीमत में मिल रही महिंद्रा की ये एसयूवी , इसका अपग्रेड मॉडल Bolero Facelift 2023 जल्द होगा लॉन्च
X
Mahindra Bolero Facelift 2023 to soon be launched(Photo: Social Media)

Bolero Facelift 2023: ऑटोमोबाइल मार्केट में महिंद्रा, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कारों में शुमार है। इस लाइनअप के साथ महिंद्रा कंपनी के कई मॉडल्स बहुत अधिक पॉपुलर हैं। महिंद्रा बोलेरो अपने दमखम से भरे परफॉर्मेंस के साथ भारतीय परिवेश के मुताबिक बिलकुल सटीक बैठने वाली इस गाड़ी को इस देश में काफी पसंद किया जाता रहा है। इसकी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में काफी ज्यादा मांग होती है।जानकारी के लिए बता दें कुछ महीनें पहले ही कंपनी ने Bolero का नया वर्जन Bolero Neo को लॉन्च किया था।

रिपोर्ट में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि इस बार कंपनी इस एसयूवी को नए प्लेटफॉर्म पर बना रही है। इस एसयूवी की बिक्री की बात की जाए तो पिछले फाइनेंशियल ईयर में बोलेरो ने साल 2022- 23 में एक लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी का रिकॉर्ड बनाया था। साल 2000 में अपने लॉच के साथ सन 2023 तक इस एसयूवी के 14 लाख यूनिट्स की डिलिवरी ग्राहकों को की जा चुकी है। इस हिसाब से महिंद्रा बोलेरो की लगभग दस हजार यूनिट्स की हर महीने सेल की जाती है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 7 सीटर एसयूवी 10 लाख रुपये से कम की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। आइए जान लेते है की कैसी होगी आने वाली नई Bolero Facelift 2023....

Bolero Facelift 2023 फीचर्स

महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट में फीचर्स की बात करें तो
एक डिजिटल क्लॉक, डोर अलर्ट, पावर विंडोज़, नयी ग्रिल, नये हेडलैंप, फैब्रिक सीट्स, रियर वॉशर औnर वाइपर, और फॉग लैंप, फ्यूल कंप्लीशन, सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, एक 12V चार्जिंग पोर्ट, गियर इंडिकेटर, ड्राइवर इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि कई अन्य बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

Bolero Facelift 2023 इंजन

अब नए Bolero Facelift 2023 में इंजन को अपग्रेड किया जा सकता है।रिपोर्ट की मानें तो जहां पहले 1493cc का इंजन Bolero Neo में दिया जाता था, जो की 98.56bhp की पावर और 260NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Bolero Facelift 2023 सेफ्टी फीचर्स

Bolero Facelift 2023 के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी के बारे में मीडिया रिपोर्ट ने यह दावा किया जा रहा है कि Bolero Facelift 2023 सेगमेंट में सुरक्षा फीचर्स पर काफी ज्यादा ध्यान दिया गया है। जिसको लेकर इस गाड़ी में कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। इस नए फेसलिफ्ट 2023 वर्जन में 6 एयर बैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रैक्शन कंट्रोल, Auto-Dimming Rear-View Mirror, ऑटोमैटिक हेडलाइट, इलेक्ट्रोनिक ब्रेक असिस्ट, हिल एसिस्ट जैसे तमाम सेफ्टी फीचर्स जैसी और भी कई खूबियां देखने को मिल सकती हैं। इसमें अधिक स्पेस होने के साथ 3 लोग आसानी से सफर कर सकते हैं।

Bolero Facelift 2023 लॉन्च डेट

इस एसयूवी को लेकर कंपनी के तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिंद्रा कंपनी भारत में इस महिंद्रा बोलेरो Suv को इसी वर्ष फेस्टीविट के करीब दिवाली पर लॉन्च कर सकती है।

Bolero Facelift 2023 कीमत और वेरिएंट्स

Bolero Facelift 2023 एसयूवी की कीमत की बात करें तो यह B4, B6 और B6(O) जैसे तीन वेरिएंट्स में मौजूद है। अलग अलग वेरिएंट के हिसाब से महिंद्रा बोलेरो की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत ₹9.78 लाख रुपये से ₹10.79 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story