×

Mahindra XUV500: मिड साइज एसयूवी के बढ़ते बाजार में महिंद्रा करेगी एंट्री , 5 सीटर सेगमेंट के साथ होगीं लॉंच

Mahindra XUV500 Price: कॉम्पेक्ट मॉडल की बढ़ती लोक प्रियता को देखते हुए महिंद्रा अब अपने पुराने 5-सीटर मॉडल को बाजार में वापस पेश करने जा रही है। कई और बड़ी कंपनियां भी आने वाले समय में अपने 5 सीटर सब कोपेक्ट एसयूवी की लॉन्चिंग करने की तैयारी कर रहीं हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 22 July 2023 1:45 AM GMT
Mahindra XUV500: मिड साइज एसयूवी के बढ़ते बाजार में महिंद्रा करेगी एंट्री , 5 सीटर सेगमेंट के साथ होगीं लॉंच
X
Mahindra XUV500 (Pic: Social Media)

Mahindra XUV500: भारतीय ऑटो मार्केट में महिंद्रा की शानदार परफार्मेंस देने में सक्षम गाड़ियों की भारी डिमांड रहती है। दमदार इंजन और वाजिब कीमत जैसी कई खूबियों के चलते महिंद्रा की गाड़ियों पर ग्राहक आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। 2011 में महिंद्रा कम्पनी का शुरुवाती दौर में लॉन्च हुए XUV500 मॉडल को ग्राहकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। वहीं साल 2021 में XUV700 को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने अपने मॉडल XUV500 का निर्माण करना बंद कर दिया था। लेकिन अब सब कॉम्पेक्ट मॉडल की बढ़ती लोक प्रियता को देखते हुए महिंद्रा अब अपने पुराने 5-सीटर मॉडल को बाजार में वापस पेश करने जा रही है। कई और बड़ी कंपनियां भी आने वाले समय में अपने 5 सीटर सब कोपेक्ट एसयूवी की लॉन्चिंग करने की तैयारी कर रहीं हैं। आइए जानते हैं नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 से जुड़े डिटेल्स के बारे में

नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 पावरट्रेन

नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 के पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा कंपनी की नई 5-सीटर एसयूवी की लंबाई हुंडई क्रेटा के समान लगभग 4.3 मीटर हो सकती है। इसमें XUV300 वाले प्लेटफॉर्म और इंजन को शामिल करने की उम्मीद की जा रही है। महिंद्रा की पॉपुलर XUV300 में एक 1.5L डीजल (117bhp) इंजन, एक 1.2L टर्बो पेट्रोल (120bhp) इंजन, और एक 1.2L टर्बो पेट्रोल T-GDi (130bhp) इंजन का विकल्प शामिल किया जाता है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि नई महिंद्रा XUV500 में इन्हीं इंजनों को अतिरिक्त पावर और टॉर्क उत्पन्न करने के लिए ट्यून किया जा सकता है। महिंद्रा, मिड साइज एसयूवी के बढ़ते बाजार में प्रवेश करने क जिसका कोडनेम S301 (XUV 500) है।

नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 लॉन्च

नई महिंद्रा एक्सयूवी 500 के लॉन्च की बात करें तो इसे अगले साल यानी 2024 में किसी भी महीने में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लॉन्च के बाद इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से 19 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। नई महिंद्रा एक्सयूवी500 की आधिकारिक लॉन्च डिटेल्स और इसके फीचर्स से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के बारे में कम्पनी द्वारा अभी खुलासा नहीं किया गया है।

नई महिंद्रा एक्सयूवी500 राइवल्स

भारतीय बाजार में नई महिंद्रा एक्सयूवी500 इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि इसे अगले साल 2024 में फेसलिफ्ट वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है।

न्यू महिंद्रा XUV500 फीचर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से XUV500 को पहली बार 2011 में 2 वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया था।इसके फीचर्स को लेकर उम्मीद की जा रही है की इसमें W6 में 6-इंच मोनोक्रोम इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, दो एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ ABS जैसी खूबियां शामिल होंगें। नई XUV500 मौजूदा पीढ़ी से छोटी होगी और सी-सेगमेंट एसयूवी को टक्कर देगी। यह एक फीचर-लोडेड कार होगी और इसमें ज्यादातर ADAS फीचर भी मिलेगा। चूंकि महिंद्रा सुरक्षित कारें बना रही है, इसलिए यह भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक होगी।अब इसे पहली बार देश की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आए एक वीडियो में यह गाड़ी स्टील रिम्स, फ्लश - सिटिंग दरवाजे के हैंडल, ढलान वाली छत के साथ नजर आई है। यह नई SUV कंपनी लाइनअप में महिंद्रा XUV300 और XUV700 के बीच रहेगी।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story