×

Longest Waiting Period Cars: मिड साइज़ एसयूवी की बंपर बुकिंग के चलते बढ़ा वेटिंग पीरियड, जानिए किस गाड़ी पर कितना इंतजार

Longest Waiting Period Cars: एसयूवी के चलन के अब मिड साइज एसयूवी को लोग खूब पसंद कर रहें हैं। इस सेगमेंट में लॉन्च की जा रही suvs की खूबियों के साथ ही साथ इसकी रियायती कीमत भी इसकी सफलता के पीछे एक बड़ी वजह है।

Jyotsna Singh
Published on: 5 Aug 2023 9:32 AM GMT
Longest Waiting Period Cars: मिड साइज़ एसयूवी की बंपर बुकिंग के चलते बढ़ा वेटिंग पीरियड, जानिए किस गाड़ी पर कितना इंतजार
X
Mid-Size SUV: photo: social media

Mid size SUV Cars : भारतीय ऑटो मार्केट में इन दिनों एसयूवी का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। यही वजह है कि सडान और हैचबैक गाड़ियों की तो निर्माता कंपनियों ने भी suv सेगमेंट में अपना भाग्य आजमाना शुरू कर दिया है। एसयूवी के चलन के अब मिड साइज एसयूवी को लोग खूब पसंद कर रहें हैं। इस सेगमेंट में लॉन्च की जा रही suvs की खूबियों के साथ ही साथ इसकी रियायती कीमत भी इसकी सफलता के पीछे एक बड़ी वजह है। इन वाहनों पर बंपर बुकिंग के चलते कम्पनी के लिए इनका बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक वाहनों का निर्माण करना मुश्किल पड़ रहा है। यही वजह है कि इस सेगमेंट पर लंबा वेटिंग पीरियड जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में किस कंपनी की किस गाड़ी पर जुलाई महीने में कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है।

आइए जानते हैं इससे जुड़े डिटेल्स के बारे में-

हुंडई क्रेटा

कई शानदार खूबियों से लैस मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली हुंडई क्रेटा बेहद लोकप्रिय कार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेटा को खरीदने के लिए इसके एस एक्स पेट्रोल वैरिएंट पर एक महीने और एस डीजल पर आठ महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। यानी इस पर करीब छह महीने से 34 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके एसएक्स पेट्रोल वैरिएंट पर एक महीने और एस डीजल पर आठ महीने का एक लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है।

मारुति ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के वेटिंग पीरियड की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को खरीदने के लिए चार से पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके हाईब्रिड वैरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अभी नहीं प्राप्त हुई है । लेकिन उम्मीद है कि इसका भी ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

होंडा एलिवेट

जापानी कार निर्माता होंडा अपनी मिड साइज एसयूवी एलिवेट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना पर तेज़ी से काम कर रही है।ऑटोमेकर कंपनी होंडा कंपनी ने लॉन्च से पहले इस बात की पुष्टि की है कि इस एसयूवी के लिए 16 से 18 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड है।जानकारी के मुताबिक कंपनी इस एसयूवी को सितंबर महीने में लॉन्च कर सकती है। लेकिन इसके लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है।

किआ सेल्टॉस

ऑटोमेकर कंपनी किआ अपने लोकप्रिय मॉडल सेल्टॉस को मिड साइज़ एसयूवी सेगमेंट में पेश करती है। जानकारी के मुताबिक इसके फेसलिफ्ट वर्जन को खरीदने के लिए दो से चार महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने हाल में ही इसके फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस एसयूवी को भी भारतीय ऑटो मार्केट में काफी बेहतरीन कस्टोमर्स रिस्पॉन्स प्राप्त हो रहा है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर

टोयोटा अपनी अर्बन क्रूजर टोयोटा हाईराइडर एसयूवी को मिस साइज़ एसयूवी में पेश करती है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स, इंजन और वैरिएंट में उपलब्ध है। इस एसयूवी पर सात से 12 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story