×

Upcoming CNG Cars 2023: जल्दी लॉन्च होंगी सीएनजी वर्जन की ये गाड़ियां अगर आप भी तलाश में हैं तो यहां देखिए पूरी लिस्ट

Upcoming CNG Cars 2023: इन कारों की लॉन्च तिथियां और कीमतें अभी तक उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन ये सभी पेट्रोल या डीजल कारों के एक और सस्ते विकल्प के रूप में समझी जा रही हैं, जो उन लोगों के लिए एक और पर्यावरण से स्थायी विकल्प ढूंढ रहे हैं, जो पेट्रोल या डीजल गाड़ियों के मुकाबले अधिक सस्ते होंगे।

Jyotsna Singh
Published on: 28 April 2023 5:59 PM GMT
Upcoming CNG Cars 2023: जल्दी लॉन्च होंगी सीएनजी वर्जन की ये गाड़ियां अगर आप भी तलाश में हैं तो यहां देखिए पूरी लिस्ट
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Upcoming CNG Cars 2023: पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्या से निपटने के साथ ही पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने भी आमजन की जिंदगी में आर्थिक समस्या से जूझने के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। यही वजह है कि लोग अब रोजमर्रा की भगमभाग जिंदगी में आवागमन के लिए सस्ता विकल्प तलाशने लगें हैं। डीजल पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से आजिज़ आकर लोग सीएनजी व्हीकल्स को ज्यादा प्रेफर कर रहें हैं। ग्राहकों के सीएनजी वाहनों की ओर झुकाव को देखते हुए ऑटोमेकर कंपनियां जो सिर्फ एंट्री-लेवल कारों में सीएनजी का ऑप्शन देती थीं वही अब अपने प्रीमियम और एसयूवी कारों को सीएनजी मॉडल में पेश कर रहीं हैं। यही वजह है कि ऑटोमोबाइल मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक वेहिकल्स के साथ सीएनजी मॉडल की जबरदस्त डिमांड हो रही है।अगर आप भी अपने लिए सीएनजी व्हीकल की तलाश में हैं तो यहां आपको कई अपकमिंग लेटेस्ट फीचर्स से लैस सीएनजी व्हीकल्स के बारे में डिटेल्स दी जा रहीं है....

टाटा पंच सीएनजी

कंपनी इस सीएनजी मॉडल्स को जून 2023 में लॉन्च करेगी। टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में अल्ट्रोज और पंच के सीएनजी वेरिएंट से पर्दा हटाया था। अब कंपनी ने इन दोनों सीएनजी मॉडल्स के भारत में लॉन्च से जुड़ी जानकारी का भी खुलासा कर दिया है। इसमें अल्ट्रॉज सीएनजी की तरह ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह देश की सबसे सस्ती सीएनजी एसयूवी होगी। इसमें पेट्रोल यूनिट की तरह 1.2-लीटर रेवोट्रॉन एनए पेट्रोल इंजन ही मिलेगा। टाटा पंच सीएनजी की कीमत 10.14 लाख रुपए है।

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सीएनजी

फ्रोंक्स के लिए बुकिंग जनवरी में शुरू हो गई थी। मारुति फ्रोंक्स का मुकाबला टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रेनॉल्ट काइगर, टियागो एनआरजी, और सिट्रोएन C3 के साथ रहेगा। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को हाल ही में मार्केट में लॉन्च किया गया है। यह मारुति सुजुकी की एक क्रॉसओवर एसयूवी है, जिसका सीएनजी वर्जन भी जल्द आने की उम्मीद है। Maruti Suzuki Fronx को कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप की नेक्सा के माध्यम से बेचा जाएगा। फैक्ट्री-फिट CNG किट केवल 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ पेश की जाएगी, और पेट्रोल वर्जन की तुलना में लगभग 1 लाख रुपये अधिक महंगी होगी।

किआ सोनेट सीएनजी

Kia Sonet CNG एक आगामी B2-सेगमेंट SUV है जिसमें अधिकतम 5 लोग बैठ सकते हैं। उम्मीद है कि नई सोनेट सीएनजी जुलाई 2023 तक लॉन्च होगी। यह भारत में टर्बो पेट्रोल इंजन और सीएनजी किट के साथ आने वाली पहली कार हो सकती है। इसकी कीमत की बात करें तो यह ₹11.00 लाख और ₹14.00 लाख के बीच हो सकती है। सॉनेट सीएनजी निम्नलिखित 1 इंजन-ट्रांसमिशन संयोजनों के साथ आ सकती है। इसे टेस्टिंग के दौरान हाल ही देखा गया है। जिसमें रियर विंडशील्ड पर 'ऑन टेस्ट बाय एआरएआई' स्टिकर दिखाई दिया था।

टाटा नेक्सॉन सीएनजी

नेक्सन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। इसके सीएनजी किट को केवल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा जो रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट पर लगभग 1 लाख रुपये महंगी हो सकती है। टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन को भी सीएनजी के साथ पेश कर सकती है। फिलहाल मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल टाटा नेक्सॉन सीएनजी को दीपावली त्योहार के आसपास यानी अक्टूबर माह में लॉन्च किया जा सकता है। नेक्सन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी

अल्ट्रोज़ सीएनजी वेरिएंट, पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में लगभग 1 लाख रुपये की कीमत में ज्यादा महंगा है।
कंपनी ने इस कार के लिए बुकिंग काफी पहले से ही आरंभ कर दीं थी लेकिन टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी हाल ही में 19 अप्रैल को लॉन्च कर दिया गया है। इस कार को इस साल जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में भी पेश किया गया था। टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी में एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, सीएनजी मोड में डायरेक्ट स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, ट्विन-सिलेंडर तकनीक जैसी खूबियां शामिल हैं। साथ ही इसमें अधिक बूट स्पेस दिया गया है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story