×

Ballia News: स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा, भारत दो-तीन वर्ष में हिंदू राष्ट्र बन जायेगा

Ballia News: शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वरूप ने बुधवार को बलिया के भृगु मंदिर से हनुमन दिग्विजय यात्रा का शुभारंभ किया।

Karuna Sindhu Singh
Published on: 15 March 2023 11:11 PM GMT (Updated on: 16 March 2023 6:21 AM GMT)
Ballia News: स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा, भारत दो-तीन वर्ष में हिंदू राष्ट्र बन जायेगा
X
बलिया: स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा, भारत दो-तीन वर्ष में हिंदू राष्ट्र बन जायेगा

Ballia News: शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हनुमन दिग्विजय यात्रा के दौरान बलिया मे घोषणा किया कि दो-तीन वर्ष में भारत हिंदू राष्ट्र बन जायेगा और भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के बाद भारत में मुसलमान की स्थिति तय है।

शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वरूप ने बुधवार को बलिया के भृगु मंदिर से हनुमन दिग्विजय यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने बलिया में यात्रा का शुभारंभ करने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा ‘यात्रा उस दौर में निकल रही है, जब राम चरित मानस को जलाया जा रहा है। हिंदू संस्कृति पर हमला किया जा रहा है। ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए यात्रा निकली है। यात्रा राम जन्म भूमि अयोध्या तक जायेगी।

भारत के हिंदू राष्ट्र बनने तक यह रथ चलता रहेगा- आनंद स्वरूप

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि 'हमारी धर्म व संस्कृति पर हमला करने वालो को हिंदू समाज जवाब दे रहा है। आज जो लोग भी धर्म पर हमला कर रहे थे, राजनीति के हाशिए पर हैं। कुछ दिन बाद उनका दमन हो जाएगा।' स्वरूप ने कहा ‘आज संकल्प हुआ है। भारत के हिंदू राष्ट्र बनने तक यह रथ चलता रहेगा। लोगों को लगता था कि धारा 370 नहीं हटेगा तथा राम जन्म भूमि पर मंदिर नहीं बनेगा। वैसे ही लोगों को लगता है कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा। एक दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, वह दो-तीन वर्ष में बनेगा। इसी के लिए यह रथ यात्रा निकली है।

‘उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनने के समय को लेकर पूछे जाने पर कहा कि तिथि मैं तय नहीं कर सकता। निश्चित रूप से अगली जो सरकार बनेगी, उसी में हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेगा। काफी काम हो गया है। नीव पड़ गई है। हिंदू राष्ट्र की इमारत बननी है। किसी दल के घोषणा पत्र में हिंदू राष्ट्र हो न हो, संतो व शंकराचार्य परिषद के घोषणा पत्र में यह है। संतो ने ही राम मंदिर को बनवाया है तथा संत ही हिंदू राष्ट्र भी बनायेंगे। यह पूछे जाने पर कि भारत के हिंदू राष्ट्र बन जाने पर भारत में मुसलमान की स्थिति क्या होगी, उन्होंने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के बाद भारत में मुसलमान की स्थिति तय है।

जो स्थिति पाकिस्तान में हिंदुओं की है वही स्थिति भारत में मुसलमान की होगी- आनंद स्वरूप

मुस्लमानों की ही नहीं अल्पसंख्यकों की स्थिति तय है जो स्थिति पाकिस्तान में हिंदुओं की है वही स्थिति भारत में मुसलमान की होगी। वही स्थिति ईसाईयों कि होंगी जों हिन्दुओं कि ब्रिटेन में है। वही स्थति युहूदियों कि होगी जो इजराइल में हिन्दुओं की है। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि इटली कि रानी प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकीं ये टेक्निकलिटी थी नहीं तो वो प्रधानमंत्री बन गई होतीं। ये नैसर्गिक सत्य है कि भारत का कोई नागरिक इटली का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता, उसी तरह इटली का कोई नागरिक भारत का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।

Karuna Sindhu Singh

Karuna Sindhu Singh

Next Story