×

पत्नी को जुए में हार गया पति: जुआरियों ने किया गैंगरेप, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते

बिहार के भागलपुर से ऐसा मामला सामने आया है जहा एक पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया। यहा एक पति ने अपनी ही पति को दाव पर लगा उसे जुए में हार गया। जिसके बाद उन जुआरियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Monika
Published on: 14 Dec 2020 3:13 AM GMT
पत्नी को जुए में हार गया पति: जुआरियों ने किया गैंगरेप, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते
X
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सकों की देखरेख में है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।

बिहार के भागलपुर से ऐसा मामला सामने आया है जहा एक पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया। यहा एक पति ने अपनी ही पति को दाव पर लगा उसे जुए में हार गया। जिसके बाद उन जुआरियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

ये है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज मोहल्ले का है। यहाँ एक पति ने अपने ही रिश्ते पर खुद अपने ही हाथों दाग लगते हुआ अपनी गन्दी लग के कारण अपनी पत्नी को डाव पर लगाया दिया फिर जुए में हार गया। जिसके बाद जुआरियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसके खिलाफ आवाज़ उठानी चाही तो पति ने उस पर तेज़ाब डाल दिया। इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई।

खबरों की माने तो घटना 2 नवम्बर की बताई जा रही है। इस बीच पीड़िता का इलाज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चला। महाभारत की कथा में तो पांडव द्वारा जुआ में द्रोपदी को हारने के बाद उन्‍हें बचाने के लिए भगवान कृष्ण पहुंचे थे, लेकिन भागलपुर की विवाहिता को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया।

पति के चंगुल से किसी तरह निकल कर पीड़िता अपने मायके पहुंची और घरवालों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह से न्याय की गुहार लगाई। सामाजिक कार्यकर्ता ने सीनियर एसपी आशीष भारती से बात की और फिर एसएसपी के निर्देश पर मोजाहिदपुर थाना में एफआईआर दर्ज करवाया गया।

गुस्से में डाल दिया तेज़ाब

पीड़ित महिला की तरफ से दिए गए बयान में उसने बताया कि उसकी शादी मोजाहिदपुर के हसनगंज से दस साल पहले शादी हुई थी। संतान न होने के कारण लगातार बांझपन होने का ताना दिया जाता रहा। वही पति शराबी और जुआरी था। इसी कड़ी में जुआ में उन्हें ही शराब के नशे में दाव पर लगा दिया और हार गया। जिसके बाद पांच-छह लोगों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर पति पत्नी में लगातार लड़ाई होती थी। लड़ाई झगड़े से तंग आ कर एक दिन आरोपी ने पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार को किसी तरीके से पति के चंगुल से निकलकर अपने मायके जिच्छो पहुंच गईं और वहां सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने वरीय पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी और फिर पीड़िता ने मोजाहिदपुर थाना में पति और अन्य लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है।

पकड़ा गया आरोपी

इस मामले के सामने आने के बाद आरोपी पति को पुलिस ने देर शाम हिरासत में ले लिया है। सीनियर एसपी ने स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अमानवीय हरकत में शामिल आरोपियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा।

ये भी पढ़ें : देश के नए यूथ आइकन मैथिली ठाकुर-आरके श्रीवास्तव, ठुकरा दिये करोड़ों के ऑफर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story