Bihar News: पुलिस लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता की मौत पर बवाल, पार्टी बोली- हत्यारी है बिहार सरकार, नेता बैठे धरने पर

Bihar News: बिहार सरकार के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी ने गांधी मैदान से 'विधान सभा मार्च' निकाला। मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है।

Jugul Kishor
Published on: 13 July 2023 7:52 AM GMT (Updated on: 13 July 2023 11:21 AM GMT)
Bihar News: पुलिस लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता की मौत पर बवाल, पार्टी बोली- हत्यारी है बिहार सरकार, नेता बैठे धरने पर
X

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना गुरुवार (13 जुलाई) को 'सियासी अखाड़ा; बन गया। गांधी मैदान से विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी। भाजपा वर्कर पर जमकर लाठीचार्ज की। इस दौरान हालात बिगड़ गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसी क्रम में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विजय कुमार सिंह है, वो जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। पटना पुलिस के लाठीचार्ज में वे घायल हो गए थे।

बिहार विधानसभआ के मानसून सत्र के दौरान सदन के भीतर और बाहर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी सद्स्यों की नारेबाजी के बीच भाजपा के दो विधायकों को मार्शल ने सदन के बाहर निकाल दिया। जिसके बाद बीजेपी ने सदन का वॉकआउट कर दिया। भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा और इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार को मार्शलों ने टांगकर सदन से बाहर निकाला।

लाठी चार्ज में बीजेपी नेता की मौत

सदन से वॉक आउट करने के बाद बीजेपी नेताओं और विधायकों बिहार सरकार के खिलाफ पटना के गांधी मैदान से 'विधान सभा मार्च' निकाला। मार्च के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। पुलिस लाठी चार्ज में बीजेपी महामंत्री विजय कुमार सिंह घायल हो गए थे, उन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक बीजेपी का विधानसभा मार्च पटना के गांधी मैदान से शुरू हुआ था और विधानसभा तक जाना था। पुलिस ने डाकबंगला चैराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की पर जब वे नहीं माने तो उन पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। लाठीचार्ज में कई विधायक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि लाठीचार्ज के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसूलकी की गई है। लाठीचार्ज में बीजेपी विधायक जनार्दन सिंह सिग्रीवाल घायल हो गएं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज में महिलाओं को नहीं छोड़ा है। लाठीचार्ज के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बीजेपी विधायकों के साथ डाकबंगला चौराहे पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

लाठी चार्ज में कई नेता घायल

बता दें कि एक दिन पहले ही यानी कि बुधवार को बिहार विधानसभा के अंदर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला था। इस दौरान सदन के अंदर सीएम नीतीश कुमार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया था। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने हंगामा करते हुए सदन की कुर्सिंया भी तोड़ दी थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story