×

Bihar Floor Test : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने जीता बहुमत, मिले 160 वोट, 26 को होगा स्पीकर का चुनाव

Bihar Assembly Floor Test : हालिया राजनीतिक उठापटक के बाद आज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। फ्लोर टेस्ट में नीतीश आसानी से बहुमत पा सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 24 Aug 2022 12:00 PM GMT (Updated on: 24 Aug 2022 12:35 PM GMT)
bihar floor test cm nitish tejashwi yadav speaker vijay kumar sinha no confidence motion live updates
X

नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव 

Bihar Floor Test : बिहार में सियासी उठापटक के बीच बुधवार (24 अगस्त 2022) को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया। नीतीश कुमार की सरकार ने भारी बहुमत से विश्वास मत हासिल किया। वोटिंग में नीतीश सरकार के पक्ष में 160 वोट पड़े। राज्य में अब सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) विपक्ष में बैठेगी। आज विश्वास मत की वोटिंग के दौरान बीजेपी वॉकआउट कर गई। फ्लोर टेस्ट से पहले बीजेपी विधायक और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद डिप्टी स्पीकर ने फ्लोर टेस्ट कराया।

विजय कुमार सिन्हा बोले- मैं खुद इस्तीफा दे देता, लेकिन.. बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'नीतीश सरकार ने 9 अगस्त को इस्तीफा दिया था। 10 अगस्त को ही नई सरकार के गठन का न्योता दिया गया था। उन्होंने कहा, राज्य में नई सरकार गठन के बाद मैं खुद स्पीकर का पद त्याग कर देता। मगर, 9 अगस्त को मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ सचिव को अविश्वास प्रस्ताव (No confidence motion) का नोटिस भेजा गया है। तब मुझे लगा इस अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देना मेरी नैतिक जिम्मेदारी बन गई है।'

विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने सदन को संबोधित करते हुए आगे कहा, 'आप सभी लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के पुजारी हैं। आप जो अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, यह अस्पष्ट है। 9 लोगों का पत्र मिला, इनमें से 8 का पत्र नियमानुसार नहीं नजर आता। लेकिन, मुझ पर जो आरोप लगाए गए। मनमानी के कार्यशैली को लेकर, तानाशाही करने का, ऐसे में मेरा जवाब देना जरूरी है।'

Live Updates

  • 24 Aug 2022 11:57 AM GMT

    26 अगस्त को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

    बिहार में नीतीश कुमार की महागठबंधन वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। बिहार में 26 अगस्त को बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में इस बात की जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष के लिए कल नामांकन होगा। 

  • 24 Aug 2022 11:29 AM GMT

    'जब अनाप-शनाप बोलोगे तभी केंद्र में जगह मिलेगी'

    इस बीच सदन में विरोध कर रहे बीजेपी विधायकों पर सीएम नीतीश कुमार ने तंज कसा। उन्होंने कहा, 'जब अनाप-शनाप बोलोगे तभी तो आगे केंद्र में जगह मिलेगी। तब मुझे भी अच्छा लगेगा।' इसके बाद बहुमत परीक्षण के बीच बीजेपी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। जिस पर नीतीश ने कहा, 'इस तरह भागने का आदेश भी केंद्र ने दिया होगा।'

  • 24 Aug 2022 11:24 AM GMT

    नीतीश कुमार- हमारी शिकायतें केंद्र से है

    बहुमत परीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने कहा, 'आजकल सिर्फ दिल्ली (केंद्र की मोदी सरकार) का प्रचार होता है। वह अपने संबोधन के बीच में बार-बार बोले कि वह वहां मौजूद बीजेपी विधायकों से कुछ नहीं कर रहे हैं। नीतीश ने कहा, हमारी शिकायतें केंद्र से है। नीतीश ने आगे कहा कि उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाने की मांग रखी थी। लेकिन, उसको नहीं माना गया। नीतीश बोले, कि बिहार में केंद्र सरकार की वजह से सड़कें नहीं बनी हैं। बल्कि बिहार में आठ साल पहले भी सड़कें थीं।'

  • 24 Aug 2022 11:20 AM GMT

    नीतीश- 'हम प्रेम सम्मान करते थे'

    सीएम नीतीश कुमार ने कहा, कि 'मुझे किसी की बात से कोई ऐतराज नहीं है। हम प्रेम सम्मान करते थे। अध्यक्ष को छोड़ना पड़ा। हम समर्थन नहीं देते तब कैसे बनते। हमको उस समय कहा गया कि नंद किशोर यादव जी को बनाएंगे। लेकिन बाद में उन्हें भी नहीं बनाएं। 5 साल बीत गया। विधानसभा चुनाव में हो गया कि हम खत्म हो जाएं। हमको अच्छा लग रहा था। सुशील कुमार मोदी उप मुख्यमंत्री थे। उनको नहीं बनाया। प्रेम कुमार, नंद किशोर यादव को नहीं बनाया। पहले वाले केवल 2 लोगों को बनाया। आज जैसी स्थिति थी। धीरे-धीरे दिल्ली से जो खबर आई। 2017 की बात थी। मीटिंग हो रही थी। पटना यूनिवर्सिटी को हमने सेंट्रल यूनिवर्सिटी बना दीजिए। नहीं मानें। अब तो कर दीजिए। आजकल तो प्रचार खाली दिल्ली का होता है।'

  • 24 Aug 2022 11:16 AM GMT

    नीतीश ने कहा- जेडीयू को तोड़ने की कोशिश हुई

    बिहार विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। आरसीपी सिंह के बहाने बीजेपी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा, 'बीजेपी ने जेडीयू को तोड़ने की कोशिश। उन्होंने आगे कहा, कि 'हम मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे। बीजेपी ने दबाव बनाकर मुख्यमंत्री बनाया।'

  • 24 Aug 2022 11:11 AM GMT

    फ्लोर टेस्ट के दौरान नीतीश के निशाने पर बीजेपी, कहा- बहुत हुआ सम्मान

    बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने संबोधन की शुरुआत ही बीजेपी को निशाने पर लेते हुए किया। उन्होंने कहा, कि 'विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने बीजेपी से कहा था कि ज्यादा सीट आप जीते हैं। आप किसी को भी सीएम बनाएं। लेकिन, बीजेपी ने उस वक्त कहा, था कि नहीं आप ही बन जाइए। नीतीश बोले कि मेरे ऊपर पूरा दबाव दिया गया। तब मैं तैयार हुआ।'

  • 24 Aug 2022 10:49 AM GMT

    'जो डरेगा वो मरेगा, जो लड़ेगा वो जीतेगा'

    तेजस्वी यादव ने आगे कहा, 'जो संदेश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देने की कोशिश की है। लालू जी ने साथ दिया। उनके लिए साफ है जो डरेगा, वो मरेगा जो लड़ेगा वो जीतेगा। आप लोग क्या-क्या रणनीति बनाते हैं। सौहार्द बिगाड़ना है। आपसी भाईचारा बिगाड़ना है। हड़पना है। बिहार के लोकतंत्र के ढांचा को भाजपा के कदमों से कुचलने नहीं देंगे। घबराइए नहीं। देश के प्रधानमंत्री, यानी हमारे प्रधानमंत्री ने क्या कहा था नीतीश कुमार जी सच्चे समाजवादी नेता हैं। मुख्यमंत्री जी दिन-रात काम करते हैं। हम तो उन्हीं की बात को बता रहे हैं। आज जब हमसब लोग एक हुए हैं तो पीड़ा क्यों हो रही है। दरअसल ये पीड़ा इसलिए है कि डर गए हैं इसलिए जमाई को आगे कर दिए हैं।'

  • 24 Aug 2022 10:46 AM GMT

    तेजस्वी- ये इनिंग्स ऐतिहासिक होगी

    तेजस्वी ने आगे कहा, ये इनिंग्स ऐतिहासिक और लंबी होगी। हमारी पार्टनरशिप देश और बिहार के हित में होगी। अब कोई रन आउट होने वाली नहीं। हमारे अभिभावक विजय चौधरी जी ने आपको समझाया। लेकिन, आपको समझ नहीं आता। आत्ममंथन करने की जरूरत है आपको। बाराती लेकर आ गए दूल्हा अभी हइये नहीं हैं। तेजस्वी ने कहा, हम दो बार के उप मुख्यमंत्री हैं और दो बार नेता विरोधी दल। देश में शायद ही ऐसा कोई है, जिसके माता-पिता दोनों मुख्यमंत्री रहे हों और नेता विरोधी दल भी।

  • 24 Aug 2022 10:44 AM GMT

    तेजस्वी ने कहा- हम हनीमून पर गए तो लुक आउट नोटिस

    तेजस्वी ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के साथ हाथ मिला लीजिए तो हरिश्चंद्र। हाथ नहीं मिलाइगा तो रेपिस्ट, क्रिमिनल, भ्रष्टाचारी। हम लोगों का कैरेक्टर किया गया। वो तब की बात है जब मेरी मूंछ नहीं थी। मुकदमा किया। उसका क्या हो गया। अब नया मामला लेकर आ गए। आईआरसीटीसी घोटाला। लालू इकलौते रेलमंत्री हैं जिसने घाटे के रेलवे को मुनाफा दिया। जो रेलवे को मुनाफा दे रहा है, उस पर केस होगा। हम हनीमून पर गए तो लुक आउट नोटिस। कई लाख और हजार करोड़ लेकर भागने वाले मेहुल चोकसी, नीरव मोदी पर कुछ नहीं।'

  • 24 Aug 2022 10:42 AM GMT

    BJP के तीन जमाई IT, ED और CBI

    तेजस्वी यादव ने आगे कहा, 'विश्वास मत की आवश्यक्ता क्यों पड़ी। इसके लिए भाजपा के अ‌विश्वास को समझने की जरूरत है। पूरे देश में जो माहौल है। हर राज्य में जहां विपक्ष की सरकार है या जहां-जहां बीजेपी हारती है या बीजेपी जिससे-जिससे डरती है, वहां अपने तीन जमाई आगे करती है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स। तेजस्वी यादव का गुरुग्राम में मॉल है। खूब छापा मारिए। वहीं रहिए। दुर्भाग्य देखिए कि जो मेरा है ही नहीं। मेरा नाम लिया जा रहा है।अर्बन क्यूब। एक डायरेक्टर हैं इसमें कृष्ण कुमार। भिवानी हरियाणा के रहने वाले हैं। ये उसमें डायरेक्टर हैं। इसका उद्घाटन भाजपा के सांसद ने ही किया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story