×

Tejashwi Yadav Baby: तेजस्वी यादव के घर गूंजी किलकारी, लालू यादव ने नन्ही पोती को लिया गोद...बोले- इनसे हिम्मत मिलती है

Tejashwi Yadav Baby: जस्वी यादव पिता बन गए हैं। तेजस्वी यादव ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह बड़ी खुशखबरी दी है। पत्नी राजश्री के बेटी को जन्म देने की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री के रूप में उपहार भेजा है।

Anshuman Tiwari
Published on: 27 March 2023 10:33 AM GMT (Updated on: 27 March 2023 9:11 PM GMT)
Tejashwi Yadav Baby: तेजस्वी यादव के घर गूंजी किलकारी, लालू यादव ने नन्ही पोती को लिया गोद...बोले- इनसे हिम्मत मिलती है
X
Tejashwi Yadav Baby (Pic: Social Media)
Tejashwi Yadav Baby: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर बड़ी खुशखबरी आई है। तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। तेजस्वी यादव ने खुद सोशल मीडिया के जरिए यह बड़ी खुशखबरी दी है। पत्नी राजश्री के बेटी को जन्म देने की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री के रूप में उपहार भेजा है।

लालू यादव ने नन्ही पोती को लिया गोद में,'...इनसे हिम्मत मिलती है'


राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर 27 मार्च को बेटी ने जन्म लिया। दरअसल, बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पिता बने हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लालू यादव अपनी पोती को लेकर खेल रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है। वो बच्ची को पुचकारते नजर आ रहे हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को उनकी बेटी रोहिणी आचार्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- 'दादा की प्यारी पोती, आप सभी का आशीर्वाद प्यार बना दादा पोती पर रहे।'

तेजस्वी को बधाइयों का तांता

तेजस्वी यादव ने सोमवार को सुबह सोशल मीडिया पर पुत्री के होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें खूब बधाइयां दी जा रही हैं। बिहार में राजद समर्थकों के काफी संख्या है और बिहार में विभिन्न वर्गों के लोग तेजस्वी को पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं। राजद नेताओं ने भी तेजस्वी के पिता बनने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

तेजस्वी यादव की सिंगापुर में रहने वाली बहन रोहिणी आचार्य ने भी अपने भाई और भाभी को पुत्री होने पर बधाई भेजी है। उन्होंने कवितानुमा संदेश लिखकर तेजस्वी को पिता बनने पर बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे,मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे। मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पर ऐसी खुशियां झलकें। रोहिणी ने ही हाल में अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी दी थी जिसके बाद लालू का सिंगापुर के अस्पताल में किडनी का सफल प्रत्यारोपण हुआ था।

2021 में हुआ था तेजस्वी का विवाह

तेजस्वी यादव और राजश्री का विवाह काफी धूमधाम से दिसंबर 2021 में नई दिल्ली में हुआ था। दोनों का विवाह मीडिया में खासी चर्चा का विषय बना था। तेजस्वी और राजश्री एक-दूसरे को करीब छह साल से जानते थे और बाद में उन्होंने विवाह करने का फैसला किया था। तेजस्वी और राजश्री की सगाई और विवाह का कार्यक्रम दिल्ली में मीसा भारती के सैनिक फार्म पर आयोजित किया गया था।

प्रेग्नेंसी के बाद राजश्री अपने दिल्ली स्थित आवास पर ही रह रही थीं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं डॉक्टरों की ओर से फरवरी के अंत या मार्च में डिलीवरी होने की बात कही गई थी। अब तेजस्वी यादव की ओर से घर में किलकारी गूंजने की बड़ी जानकारी दी गई है।

Anshuman Tiwari

Anshuman Tiwari

Next Story