×

FIR पर भड़के तेजस्वी यादव, नीतीश सरकार को दे डाली ये चुनौती

बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने बिहार की एनडीए सरकार को निकम्मी और डरपोक बताया है।

Monika
Published on: 6 Dec 2020 5:39 AM GMT
FIR पर भड़के तेजस्वी यादव, नीतीश सरकार को दे डाली ये चुनौती
X
FIR पर आगबबूला तेजस्वी

बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने बिहार की एनडीए सरकार को निकम्मी और डरपोक बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने किसानों के पक्ष में धरना देने के लिए उनके और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की हैं।

FIR पर भड़के तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा- डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही बिहार की कायर और निक्कमी सरकार ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाने के जुर्म में हम पर FIR दर्ज की है। दम है तो गिरफ़्तार करो, अगर नहीं करोगे तो इंतज़ार बाद स्वयं गिरफ़्तारी दूँगा। किसानों के लिए FIR क्या अगर फाँसी भी देना है तो दे दिजीए।

समर्थकों के साथ किया था धरना प्रदर्शन

आपको बता दें, कि पटना मैदान में नए कृषि कानून को लेकर तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ मिलकर धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करने वाले किसान के बारे में नहीं सोच सकता है, वह कभी भी इंसान और इंसानियत के योग्य नहीं ।

ये भी देखें: बिहार में सियासी हलचल: CM से मिले उपेंद्र कुशवाहा, हो सकता है बड़ा उलटफेर

अलग अलग धाराओं पर दर्ज है केस

अब पटना पुलिस ने तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ इस FIR दर्ज की है। पुलिस ने FIR और महामारी कानून की अलग अलग धाराओं के तहत ये केस दर्ज किया है। जिसके बाद तजस्वी यादव प्रशाशन पर भड़के हुए है। जिसके बाद ट्वीट के माध्यम से उन्होंने अपनी भड़ास निकाली।

ये भी पढ़ें: RJD विधायक का बड़ा दावा, बंगाल चुनाव के बाद गिर जाएगी बिहार सरकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story