×

अवैध संबंध में परिवार बन रहा था रोड़ा, महिला ने 6 लोगों को पिलाई जहरीली चाय

दरअसल ये घटना मधुबनी के सादुल्लहपुर की है। यहां की एक महिला का किसी दूसरे पुरुष के साथ अवैध सम्बन्ध था। उसका परिवार उसकी राह में रोड़ा बन रहा था। जिसके बाद से उसने अपने पूरे परिवार को ही रास्ते हटाने का निर्णय कर लिया।

Newstrack
Published on: 11 Oct 2020 12:50 PM GMT
अवैध संबंध में परिवार बन रहा था रोड़ा, महिला ने 6 लोगों को पिलाई जहरीली चाय
X
महिला का नाम चंदा देवी है। चंदा ने अपने देवर संतोष साह, अपनी सास, अपने तीन बेटों को भी जहरीली चाय पीने को दी। चाय पीने के बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई।

मधुबनी: बिहार के मधुबनी इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अवैध संबंध के चलते अपने परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पीने को दे दिया।

इस घटना में जहां देवर की मौत हो गई। वहीं, सास और दो बच्चे अस्पताल के अंदर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आस-पड़ोस के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरूआती जांच में पुलिस को अवैध सम्बन्धों के बारें में पता चला है।

Poison चाय के साथ जहर की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ेंः भगवा से जुड़ी सायरा बानो, तीन तलाक पर उठाई थी आवाज, अब BJP में शामिल

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल ये घटना मधुबनी के सादुल्लहपुर की है। यहां की एक महिला का किसी दूसरे पुरुष के साथ अवैध सम्बन्ध था। उसका परिवार उसकी राह में रोड़ा बन रहा था।

जिसके बाद उसने अपने पूरे परिवार को ही रास्ते हटाने का निर्णय कर लिया। उसके बाद मौक़ा पाकर परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया।

बाद में गुस्से में खुद भी इस चाय को पी लिया। आरोपी महिला का नाम चंदा देवी है। चंदा देवी ने अपने देवर संतोष साह, अपनी सास, अपने तीन बेटों को भी जहरीली चाय पीने को दी।

चाय पीने के बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। देवर की मौत हो गई। बाकी लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन सभी की हालात चिंताजनक बनी हुई है।

Hospital अस्पताल के अंदर भर्ती मरीजों की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ेंः यूपी की जंग ने बिहार में यूं दिखाया असर, चाहकर भी हाथ नहीं मिला सके पप्पू और उपेंद्र

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस घटना के 48 घंटे बाद खुलासा कर दिया। मामले की गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं ने जल्द से जल्द हत्या के खुलासे का निर्देश दिया था।

निर्देश मिलने के बाद थाना रिजोर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पंजीकृत मुअसं- 93/19 में फरार चल रहे आरोपी उमेश कुमार को पुलिस ने उसी घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें…कश्मीर: जैश आतंकी मुन्ना लाहौरी हुआ ढ़ेर, सेना के काफिले को बनाता था निशाना

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story