Layoff 2023: Amazon फिर बड़े पैमाने पर कह रहा छंटनी, 9000 लोगों की जाएगी नौकरी...जानें किन पर गिरेगी गाज?

Amazon Layoff 2023: इसी साल जनवरी में अमेजन ने 18 हजार लोगों को नौकरी से निकाल बाहर किया था। कंपनी के सीईओ ने साफ कर दिया है कि जल्द छंटनी का दूसरा राउंड शुरू होने वाला है। 

Layoff 2023: Amazon फिर बड़े पैमाने पर कह रहा छंटनी, 9000 लोगों की जाएगी नौकरी...जानें किन पर गिरेगी गाज?
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)
Follow us on

Amazon Layoff 2023: अमेरिकी कंपनी अमेजन (Amazon) एक बार फिर छंटनी की तैयारी में है। अमेजन अपने अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में करीब 9000 लोगों को बाहर करने जा रहा है। Amazon ने फिर से इस बात की घोषणा की है कि, आने वाले हफ्तों में कंपनी में काम करने वाले 9 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद से ही Amazon में हड़कंप की स्थिति है।

गौरतलब है कि, वर्ष 2023 की शुरुआत से ही कंपनियों द्वारा छंटनी की ख़बरें आती रही हैं। इस साल अब तक शायद ही कोई ऐसा दिन नहीं बीता हो जब किसी बड़ी कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा नहीं हुई हो। बता दें, विश्वप्रसिद्ध कंपनी अमेजन में छंटनी का ये दूसरा दौर है। 

अमेजन के CEO ने क्या कहा?

अमेजन में छंटनी (Amazon Layoff 2023) के सेकंड राउंड के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एंडी जेसी (Amazon CEO Andy Jassy) ने कहा, कि 'कंपनी का एनुअल प्लानिंग प्रोसेस इस महीने पूरा हो जाएगा। उसके बाद छंटनी का दूसरा दौर शुरू होगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि कंपनी कुछ स्ट्रैटेजिक एरिया में नई भर्तियां भी करेगी।'

जानें किन लोगों पर पड़ेगा असर?

अब लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि इस छंटनी की जद में कौन-कौन आएंगे? आपको बता दें कि, मीडिया में छपी ख़बरों के अनुसार छंटनी का असर AWS के अलावा एडवरटाइजिंग और Twitch में देखने को मिलेगी। अर्थात, इन विभागों में काम करने वाले गोलों पर इस बार छंटनी की गाज गिरेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी आर्थिक स्थिति को दुरुस्त करने और लागत को कम करने के लिए छंटनी का बड़ा फैसला लिया है।

Meta भी 10 हजार लोगों को निकालने की तैयारी में
गौरतलब है कि, Amazon से पहले Facebook की पेरेंट कंपनी Meta ने भी इस बात को साफ किया है कि इस साल 10 हजार लोग नौकरी से हाथ धो बैठेंगे। मेटा में इससे पहले पिछले साल 11 हजार कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।