×

जानिए शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार, सिर्फ 1 मिनट में डूब गए 6 लाख करोड़

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में घबराहट बढ़ रही है जिसकी वजह से भारत के शेयर बाजार में हाहाकार जारी है। सप्‍ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ हुई।

Dharmendra kumar
Published on: 12 March 2020 10:02 AM GMT
जानिए शेयर बाजार में क्यों मचा हाहाकार, सिर्फ 1 मिनट में डूब गए 6 लाख करोड़
X

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में घबराहट बढ़ रही है जिसकी वजह से भारत के शेयर बाजार में हाहाकार जारी है। सप्‍ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत एक बार फिर बड़ी गिरावट के साथ हुई। साथ ही गिरावट का ये सिलसिला बढ़ता जा रहा है। दोपहर बाद सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट अपने ऐतिहासिक स्‍तर पर पहुंच गई।

दोपहर करीब 2.40 बजे तक सेंसेक्‍स 3100 अंक से अधिक गिरा तो वहीं निफ्टी 950 अंक तक लुढ़क गय। सेंसेक्‍स का स्‍तर 32 हजार 600 के नीचे आ गया तो वहीं निफ्टी 9 हजार 500 अंक के स्‍तर पर था।

बता दें कि यह शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। किसी एक दिन में शेयर बाजार ने इतनी बड़ी गिरावट नहीं देखी थी। इस एक दिन में निवेशकों को 9 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। नुकसान का ये आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। कारोबार के अंत में स्थिति साफ होगी।

यह भी पढ़ें...पोस्टर विवाद: सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच में भेजा गया केस, अब तीन जज करेंगे सुनवाई

कमोडिटी बाजारों पर भी काफी असर दिख रहा है। दुनिया के बाजारों से संकेत लेते हुए घरेलू शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 1200 अंकों से ज्यादा नीचे खुला और देखते ही देखते गिरावट 2500 अंकों से ज्यादा तक पहुंच गई। गिरावट इतनी तेज थी कि सिर्फ एक मिनट में निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए। अब सेंसेक्स 300 पॉइंट्स से ज्यादा लुढ़क गया है।

बाजार के जानकारों का कहना है कि निवेशकों की घबराहट की बड़ी वजह कोरोना वायरस को बता रहे हैं। उनके मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में गहराने और इससे निपटने के लिए उठाए जा रहे एहतियाती कदमों से बाजार में घबराहट का माहौल बना हुआ है। कोरोना का कहर और इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में गिरावट की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी की आशंका बनी हुई है जिसके चलते बिकवाली का दबाव बना हुआ है। इस साथ ही यस बैंक के ताजा संकट ने भी बेचैनी बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें...सरकार गिराने से फुर्सत मिल गई हो तो कोरोना-सेंसेक्स पर बोल दें PM मोदी: प्रियंका

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,821 अंक नीचे देखा गया, यानी 5.21 पर्सेंट की गिरावट, तो वहीं निफ्टी अपने हालिया हाई से 20 पर्सेंट नीचे गिरकर बीयर मार्केट में प्रवेश कर चुका है। इंडेक्स ने शुरुआती कारोबार में ही 10 हजार का लेवल तोड़ दिया और 541.85 अंकों की गिरावट के साथ 9,916.55 पर देखा गया। बाजार में खौफ इतना हावी है कि कोई भी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर नहीं दिखाई दिया।

WHO ने कोरोना वायरस को आधिकारिक तौर पर वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है, दुनिया के देशों ने अपने इंटरनेशनल बॉर्डर बंद करने शुरू कर दिए हैं और अमेरिकी बाजार 6 पर्सेंट लुढ़क गया है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बेंचमार्क डाउ जोन्स 1400 अंकों से ज्यादा फिसला, जिससे संकेत लेते हुए एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स करीब 4 पर्सेट से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ें...सावधान SBI ग्राहक! बैंक ने बदल डाली ये 5 चीजें, देख लें नहीं तो पछताएंगे

तोक्यो बेंचमार्क निक्केई 2 पर्सेंट से ज्यादा नीचे, साउथ कोरिया कका कॉस्पी करीब सवा पर्सेंट और ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स शुरुआती ट्रेड में 2.6 पर्सेंट नीचे देखे गए। वहीं अमेरिका के यूरोप यात्रा पर बैन के बाद कच्चे तेल के दाम में और गिरावट दर्ज की गई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story