×

DA Hike News 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, बढ़ गया 16 फीसदी DA, अब अब इतना मिलेगा वेतन

DA Hike News 2023: सरकार ने केंद्रीय सरकार व केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) वृद्धि की है। यह वृद्धि 16 फीसदी की हुई है। जिसके बाद उनका मूल वेतन में डीए 412 फीसदी हो गया है।

Viren Singh
Published on: 16 Jun 2023 8:18 AM GMT
DA Hike News 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, बढ़ गया 16 फीसदी DA, अब अब इतना मिलेगा वेतन
X
DA Hike News 2023 (सोशल मीडिया)

DA Hike News June 2023: केंद्र सरकार ने केंद्र से जुड़े कर्मियों को महंगाई के बीच बढ़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने केंद्रीय सरकार व केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) वृद्धि की है। हालांकि यह वृद्धि 5वें वेतन आयोग के अनुसार प्राप्त कर रहे वेतन वाले कर्मियों के लिए हुई है। सरकार ने उन्हें डीए में 16 फीसदी की वृद्धि की है। इस वृद्धि के बाद से इन कर्मचारियों के डीए की नई दर मूल वेतन का 412 फीसदी हो गया है। इससे पहले यह मूल वेतन का 396 फीसदी पर था। संसोधित डीए की नई दरें सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से लागू की हैं।

जानिए किन किन लोगों को बढ़ा डीए

वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के संबंध में महंगाई भत्ते (डीए) की दर, जो 5वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार पूर्व-संशोधित वेतनमान में अपना वेतन प्राप्त करना जारी रखे हुए हैं, का मूल वेतन 396% से बढ़ाकर 412% कर दिया है। यह दर 1 जनवरी, 2023 से लागू होंगी। इस संदर्भ में व्यय विभाग ने 12 जून को एक ज्ञापन में जारी किया था।

विभाग ने ज्ञापन में कहा कि अप्रैल 2023 में डीओई ने केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के लिए छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पूर्व-संशोधित वेतनमान-ग्रेड वेतन के अनुसार अपना वेतन प्राप्त करने के लिए भी डीए दर में बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 212% से बढ़ाकर 221% हो गई है।

इस वेतन आयोग का फिर बढ़ सकता डीए

7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन पाने वाले कर्मचारियों को केंद्र सरकार एक बार फिर डीए में बढ़ोतरी कर उन्हें खुशियां प्रदान कर सकती है। जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की संभावना जताई गई है। हालांकि सरकार ने बीते अप्रैल को केंद्रीय कर्मियों के डीए में बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद उनका डीए बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। इससे पहले यह मूल वेतन का 38 फीसदी पर था। नई दरें सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से लागू की थी। वहीं, केंद्र सरकार के कर्मचारी जुलाई में एक और डीए बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद है कि महंगाई भत्ते की दर 42% से बढ़ाकर 45% की जा सकती है।

राष्ट्रपति ने जताई थी खुशी

तब डीओई ने एक कार्यालय ज्ञापन में कहा था कि राष्ट्रपति को यह निर्णय लेने में खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के 38% की मौजूदा दर से बढ़ाकर 42% हो जाएगा।

इस बीच, केंद्र सरकार के कर्मचारी जुलाई में एक और डीए बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद है कि महंगाई भत्ते की दर 42% से बढ़ाकर 45% की जा सकती है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story