×

Direct Tax Collection: वित्त वर्ष 2022-23 में 16.61 लाख Cr. रुपए टैक्स कलेक्शन, सरकार के अनुमान से 2.41 लाख करोड़ अधिक

Direct Tax Collection: भारत ने वित्तीय वर्ष FY 23 के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह में मजबूत वृद्धि दर्ज की। उक्त वित्तीय वर्ष में शुद्ध संग्रह 16.61 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की तुलना में यह 17.63 फीसदी अधिक रहा। सरकार के अनुमानों से यह 2.41 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

Aman Kumar Singh
Published on: 3 April 2023 8:00 PM GMT (Updated on: 3 April 2023 8:17 PM GMT)
Direct Tax Collection: वित्त वर्ष 2022-23 में 16.61 लाख Cr. रुपए टैक्स कलेक्शन, सरकार के अनुमान से 2.41 लाख करोड़ अधिक
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Direct Tax Collection: वित्त वर्ष 2022-23 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन केंद्र सरकार के अनुमान से कहीं अधिक रहा। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से जारी डाटा के अनुसार, 2022-23 में नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Net Direct Tax Collection) 16.61 लाख करोड़ रुपए रहा। ये बीते वर्ष यानी 2021-22 में 14.12 लाख करोड़ रुपए रहा था। फाइनेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, 2022-23 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन बीते वर्ष की तुलना में 17.63 प्रतिशत अधिक रहा।

जानें कितना था निर्धारित लक्ष्य?

दरअसल, प्रत्यक्ष कर संग्रह (Direct Tax Collection) को लेकर वित्त मंत्रालय ने आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में प्रोविजनल डाटा के अनुसार, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.61 लाख करोड़ रुपए रहा। ये बजट अनुमान से 16.97 प्रतिशत अधिक रहा। सरकार के अनुमान से 2.41 लाख करोड़ रुपए अधिक कर संग्रह हुआ। आपको बता दें, बजट अनुमानों में 14.20 लाख करोड़ रुपए डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य रखा गया था। जिसे रिवाईज्ड एस्टीमेट में वृद्धि कर 16.50 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया। मगर, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के आंकड़े बजट अनुमान से 16.97 फीसद ज्यादा और रिवाईज्ड अनुमान से करीब 0.69 प्रतिशत ज्यादा रहा।

कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में भी इजाफा
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी रिफंड को यदि जोड़ दें तो ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Gross Direct Tax Collection) 2022-23 में 19.68 लाख करोड़ रुपए रहा। यह 2021-22 में रहे 16.36 लाख करोड़ रुपए से 20.33 फीसद ज्यादा है। इसी तरह, कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन (Corporate Tax Collection) 2022-23 में 16.91 फीसद वृद्धि के साथ 10 लाख 04 हजार 118 करोड़ रुपए रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 में यह 8 लाख 58 हजार 849 करोड़ रुपए रहा था।

पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन 24.23% ज्यादा रहा


पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन 2022-23 में सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को जोड़ने के बाद 9 लाख 60 हजार 764 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 24.23 प्रतिशत अधिक रहा। 2021-22 में पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन (Personal Income Tax Collection) 7 लाख 73 हजार 389 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 में इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने 3 लाख 07 हजार 352 करोड़ रुपए रिफंड जारी किया है। पिछले वित्त वर्ष के 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपए के मुकाबले यह 37.42 करोड़ रुपए ज्यादा है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story