×

Farmer Success Story: अच्छा खासा चलता बिजनेस छोड़ खेती में रखा कदम, अब यहां से उठा रहा 40 लाख रुपये सालाना

Farmer Success Story: राजस्थान के सिरोही जिले के रहने वाले श्रवण सिंह एक युवा और पढ़े लिखे किसान हैं। पहले वह रेडीमेड का बिजनेस कर रहे थे, लेकिन वह चलते बिजनेस को छोड़ खेती किसानी से जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद वह यहां से अच्छी खासी कमाई करने लगे हैं।

Viren Singh
Published on: 24 Aug 2023 3:09 AM GMT
Farmer Success Story: अच्छा खासा चलता बिजनेस छोड़ खेती में रखा कदम, अब यहां से उठा रहा 40 लाख रुपये सालाना
X
Farmer Success Story (Photo - Social Media)

Success Story:आप सोचते होंगे कि बिजनेस से अच्छी कोई चीज नहीं हैं। एक बार बिजनेस चल जाए तो महीने में लाखों रुपये की कमाई साधन बना खड़ा कर सकता है। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह बिल्कुल गलत है। ऐसे कई लोग हैं, जो चलता फिरता बिजनेस छोड़कर कोई अन्य क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाया और वह यहां पर झंडे गाढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, सालाना लाखों रुपए से अधिक की कमाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक राजस्थान का युवक है, जो बिजनेस को छोड़कर खेती किसान में जुड़ गया। आज हालत यह है कि वह यहां से सालाना 40 लाख रुपए की कमाई कर रहा है। यह युवा किसान बागबानी से जुड़ा हुआ है, इसकी उगाई कुछ फसलों की विदेशों तक में मांग है।

राजस्थान का यह किसान कमा रहा लाखों रुपए

राजस्थान के सिरोही जिले के रहने वाले श्रवण सिंह एक युवा और पढ़े लिखे किसान हैं। पहले वह रेडीमेड का बिजनेस कर रहे थे, लेकिन वह चलते बिजनेस को छोड़ खेती किसानी से जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद वह यहां से अच्छी खासी कमाई करने लगे हैं। श्रवण सिंह बागवानी की खेती कर रहे हैं। बागवानी में वह नींबू, आम, अनार, चीकू और खीरे की खेती करते हैं। सिंह इन फसलों को आधुननिक विधि से उगा रहे हैं और इससे फायदा हुआ क्या कि वह यहां सालाना 40 लाख रुपये कमा रहे हैं, जो उन्होंने कभी अपने रेडीमेड बिजनेस से इतनी कमाई के बारे में सोचा नहीं होगा।

पपीते की खेती से रखा था कदम

सिंह बताते हैं कि उन्होंने बागवानी खेती की शुरूआत पपीते की फसल से की थी। इस फसल से उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ। इसके बाद वे पपीते की खेती का रकबा बढ़ाते गए। रकबा बढ़ाने के बाद उन्हें तीसरे साल इससे 18 लाख रुपये कमाई की। फिर उन्होंने इसके साथ नींबू की खेती करना शुरू की। साल 2012 में उन्होंने 12 हेक्टेयर में नींबू की खेती की। उसके बाद 2013 में अनार की भी खेती की। इसकी खेती सिंह को एक अलग पहचान दी और उनके अनार की मांग विदेशों तक में होने लगी।

विदेशों में है सिंह के प्रोडक्ड की मांग

श्रवण सिंह का कहना है कि हमारे खेत में उगाए गए अनारों की मांग बांग्लादेश, नेपाल और दुबई में होती है। वह इन देशों में अनार का निर्यात कर रहे हैं। इसके अलावा देश के रिलायंस फ्रेश, सुपरमार्केट और जैन इरीगेशन जैसी मल्टिनेशनल कंपनियों को भी बागवानी में उगाए गए प्रोडक्ट को सप्लाई भी कर रहे हैं और इससे वह अच्छा मुनाफा कमा रह हैं।

इन फसलों से हो रही 40 लाख की कमाई

श्रवण सिंह ने कहा कि वह बागवानी के माध्मय से सालाना 40 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं। इसमें वह अनार, नींबू, और अमरूद, पपीते की बिक्री करते हैं। उन्होंने कहा कि अंगूर पर प्रयोग जारी है। अगर यह प्रयोग अच्छा रहता है तो जल्दी ही अंगूर की खेती भी करेंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story