×

Gold-Silver Price: फिर सस्ता हुआ गोल्ड, देखें महानगरों का क्या है हाल

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना 49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से शुरू हुआ था। सोने के इस दाम खुलने के बाद सोने के भाव में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। सोने का दाम 456 रुपए प्रति 10 ग्राम तक घट गया।

Chitra Singh
Published on: 14 Jan 2021 7:56 AM GMT
Gold-Silver Price: फिर सस्ता हुआ गोल्ड, देखें महानगरों का क्या है हाल
X
Gold ही Gold: 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना, देखें Latest Rate

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजारों में आज यानी 14 जनवरी को भी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि लगातार चौथे दिन भी पीली धातु के दाम में गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 456 रुपए प्रति 10 ग्राम की कटौती हुई है, जिसके बाद सोने की नई कीमत 48,840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

सोने के दाम में हुई गिरावट

आपको बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोना 49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से शुरू हुआ था। सोने के इस दाम खुलने के बाद सोने के भाव में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। सोने का दाम 456 रुपए प्रति 10 ग्राम तक घट गया। अब सोने का नया दाम 48,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। बीते बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 49305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम में 9.43 डॉलर की गिरावट के साथ 1,838.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: इतने बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

महानगरों में ये हैं सोने के दाम

अगर बात करें महानगरों के सर्राफा बाजारों की, तो दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,750 रुपए प्रति 10 ग्राम से कारोबार शुरू हुआ। वहीं, मुंबई में सोना 49, 450 रुपए प्रति 10 ग्राम से शुरु हुआ। इसके अलावा चेन्नई में सोना 50,880 रुपए और कोलकाता में सोना 51,690 रुपए प्रति 10 ग्राम से शुरु हुआ।

gold

चांदी का भी भाव गिरा

सोने के बाद अगर बात करें चांदी की, तो भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी के भी भाव में गिरावट दर्ज किया गया है। आज चांदी के दाम में 851 रुपए प्रति किलोग्राम घटकर 65170 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। बता दें कि बीते बुधवार को चांदी 66021 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। वहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिला है। यहं चांदी 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 25.20 डॉलर के कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: इस एक गलती की वजह से कंगाल हो गया शख्स, 1800 करोड़ बिटक्वॉइन का था मालिक

महानगरों ने चांदी की कीमत

बात करें महानगरों की तो आज 3 महानगरों में चांदी का भाव में समानता देखने को मिली है। बता दें कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमत 66,000 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। जबकि चेन्नई में चांदी 70,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक रिकॉर्ड किया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story