×

सस्ता हुआ सोना-चांदी: कीमतों में भी आई भारी गिरावट, जानें क्या है ताजा अपडेट

त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो, आपके लिए सुनहरा मौका है।

Newstrack
Published on: 12 Aug 2020 1:20 PM GMT
सस्ता हुआ सोना-चांदी: कीमतों में भी आई भारी गिरावट, जानें क्या है ताजा अपडेट
X
सस्ता हुआ सोना-चांदी

नई दिल्ली: त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो, आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में आई पिछले 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद घरेलू बाजार में भी दाम लुढ़क गए हैं। बुधवार को सोने और चांदी के कीमतों में एक बार फिर से भारी गिरावट दर्ज की गयी है।

ये भी पढ़ें: लड़की ने चौंका दिया: ब्रेकअप से हो गई इतनी खूबसूरत, घट गया 76 किलो वजन

घरेलू बाजारों में सोना आज यानी बुधवार को खुलते ही 1500 रुपये टूट गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोना 56000 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया था, लेकिन आज की गिरावट के बाद एक बार फिर 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

क्या है सोने की नई कीमतें???

दिल्ली और मुंबई की बात करें तो, आज यानी बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 54,174 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 52,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी है। इस दौरान कीमतों में 1,228 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है। इसके आलावा मुंबई में 99.9 फीसदी वाले सोने के दाम गिरकर 53951 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु हिंसा: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, उपद्रवियों से होगी नुकसान की भरपाई

क्या है चांदी की नई कीमतें???

मंगलवार के बाद बुधवार को भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की तरह चांदी के कीमत में भारी गिरावट आयी है। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी के दाम 72,756 रुपये से गिरकर 67,584 रुपये पर आ गए हैं। इस दौरान कीमतों में 5,172 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, मुंबई में चांदी के दाम गिरकर 71211 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विज्ञान विभाग का अलर्ट जारी, इन राज्यों में खतरा

इनोवेशन के लिए सरकार आर्थिक रूप से सहयोग कर रही हैः कैबिनेट मंत्री सतीश महाना

Newstrack

Newstrack

Next Story