×

लड़की ने चौंका दिया: ब्रेकअप से हो गई इतनी खूबसूरत, घट गया 76 किलो वजन

प्यार और ब्रेकअप हमे जीवन के किस मोड़ पर लेकर आते हैं ये हम खुद तब तक नहीं समझ पाते , जब तक की उससे गुजरते नहीं है। कोई ब्रेकअप के बाद टूट जाता है तो कोई सुसाइड या डिप्रेशन में चला जाता है। अ

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 12 Aug 2020 1:08 PM GMT
लड़की ने चौंका दिया: ब्रेकअप से हो गई इतनी खूबसूरत, घट गया 76 किलो वजन
X
ब्रेकअप के बाद लड़की ने खुद को 76 KG किया कम

नई दिल्ली: प्यार और ब्रेकअप हमे जीवन के किस मोड़ पर लेकर आते हैं ये हम खुद तब तक नहीं समझ पाते , जब तक की उससे गुजरते नहीं है। कोई ब्रेकअप के बाद टूट जाता है तो कोई सुसाइड या डिप्रेशन में चला जाता है। अधिकतर की जिंदगी बर्बाद हो जाती है , लेकिन आज एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जिसके लिए ब्रेकअप वरदान बना है। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो डिप्रेशन से बाहर निकल कर कुछ ऐसा कर जाते हैं जो लोगों के लिए भी मिसाल बन जाता है।

सिडनी की अलिदा एलिजाबेथ के लिए वरदान

सिडनी की अलिदा एलिजाबेथ की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। 27 साल की अलिदा का वजन बहुत ज्यादा था और उन्हें सेहत को लेकर कई तरह की समस्याएं थीं। अलिदा बताती हैं कि मोटापे की वजह से स्कूल में बच्चे उन्हें बहुत परेशान करते थे जिसकी वजह से उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया था। इसका असर उनके दिमाग पर भी पड़ने लगा था। 6 की उम्र से ही अलीदा का वजन लगातार बढ़ता जा रहा था

यह पढ़ें...Jio का गजब ऑफर: कंपनी दे रही इतना सस्ता फोन, कमाल के हैं फीचर्स

sydeny

आत्महत्या का विचार

12 साल की उम्र में डिप्रेशन का शिकार अलिदा के मन में कई बार आया था आत्महत्या का विचार। और उन्होंने खुद को कई बार नुकसान भी पहुंचाया था। अलीदा को लगने लगा था कि उनकी जिंदगी किसी काम की नहीं है। लेकिन कुछ सालों के बाद अलिदा के जीवन में प्यार आया और उनकी जिंदगी धीरे-धीरे बदलने लगी थी। अलिदा मां बनना चाहती थीं और उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ पूरी फैमिली प्लानिंग कर ली थी। मोटापे की वजह से उन्हें कई तरह की समस्याएं थीं जिसे लेकर वो एक फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट से भी मिली। अलिदा को पता चला कि वो प्राकृतिक तरीके से मां नहीं बन पाएंगी।

इसके कुछ दिनों के बाद ही ब्वायफ्रेंड के साथ अलिदा का ब्रेकअप हो गया और वो फिर से डिप्रेशन में जाने लगीं। अलिदा कहती हैं कि उसने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपना खराब चल रहा रिश्ता खत्म कर दिया। ब्वॉयफ्रेंड ने धोखा नहीं दिया था लेकिन रिश्ता सही नहीं चल रहा था।'

जिंदगी बदलने का फैसला

इन सबके बाद भी अलिदा ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जिंदगी बदलने का फैसला कर लिया। इसके बाद अलिदा ने अपना पूरा ध्यान वजन कम पर लगा दिया। उन्होंने अपने खाने की मात्रा कम कर दी और हर दिन एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया। अलिदा पूरी तरह शाकाहारी बन गईं और उन्होंने फास्ट फूड खाना भी बिल्कुल बंद कर दिया। हर दिन 5,000 कैलोरी घटा रही थीं। उन्होंने एक स्किन सर्जरी भी कराई। अपनी कोशिशों से अलिदा ने 76 किलो से भी ज्यादा वजन कम कर लिया।

यह पढ़ें...भारत में कोरोना वैक्सीन: इस महीने सप्लाई कर सकता है रूस, हुआ ये ऐलान

break

अलिदा अब इतनी फिट हो चुकी हैं कि हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह जाता है। अलिदा की योजना अब एक ब्यूटी कॉम्पिटिशन में भाग लेने की है। इसके अलावा वो अगले साल एक फिटनेस कॉम्पिटिशन में भी भाग लेंगी जहां वो दुनिया के सामने अपना अद्भुत ट्रांसफॉर्मेशन दिखाएंगी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story