×

भारत में कोरोना वैक्सीन: इस महीने सप्लाई कर सकता है रूस, हुआ ये ऐलान

किरिल दमीत्रीव ने कहा कि रूस में लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रोग्राम धीरे-धीरे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम कल एक करोड़ लोगों को वैक्सीन देने जा रहे हैं।

Newstrack
Published on: 12 Aug 2020 12:45 PM GMT
भारत में कोरोना वैक्सीन: इस महीने सप्लाई कर सकता है रूस, हुआ ये ऐलान
X
भारत में कोरोना वैक्सीन: इस महीने सप्लाई कर सकता है रूस, हुआ ये ऐलान

नई दिल्ली: कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटे दुनिया के सभी देशों में रूस ने बाज़ी मार ली है जिसमें रूस ने मंगलवार को ऐलान किया था कि उसने कोरोना वायरस की सफल वैक्सीन तैयार कर ली है। इस वैक्सीन के रिसर्च की फंडिंग करने वाले समूह के प्रमुख किरिल दमित्रीव ने कहा है कि रूस अन्य देशों को नवंबर तक वैक्सीन की सप्लाई कर सकता है। इससे पहले रूस ने बताया था कि भारत सहित 20 देश उसकी वैक्सीन खरीदने में रुचि जाहिर कर चुके हैं।

रूसी वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल अभी पूरा नहीं

वैक्सीन को दूसरे देशों में देने के मामले में रूस का कहना है कि अक्टूबर में वह अपने देश में बड़े पैमाने पर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कार्यक्रम शुरू करेगा। हालांकि, रूसी वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल अभी पूरा नहीं हुआ है। इसलिए दुनियाभर के एक्सपर्ट अभी इस वैक्सीन को सफल नहीं कह रहे हैं। फेज-3 ट्रायल के रिजल्ट आने पर ही वैक्सीन के बारे में पुख्ता जानकारी सामने आएगी।

भारत में कोरोना वैक्सीन: इस महीने सप्लाई कर सकता है रूस, हुआ ये ऐलान

ये भी देखें: अदिति सिंह के गुरु सीएम योगी, समर्थन में आई कांग्रेस की बागी विधायक

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (RDIF) के प्रमुख किरिल दमीत्रीव ने बुधवार को कहा कि यह वैक्सीन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह साबित करने के लिए हम अगस्त और सितंबर में डेटा प्रकाशित करेंगे। अब तक रूस ने वैक्सीन से जुड़ा साइंटिफिक डेटा प्रकाशित नहीं किया है।

रूसी वैक्सीन में पूरा भरोसा

किरिल दमीत्रीव ने कहा कि रूस में लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रोग्राम धीरे-धीरे शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हम कल एक करोड़ लोगों को वैक्सीन देने जा रहे हैं। हालांकि, किरिल दमीत्रीव ने रूसी वैक्सीन में पूरा भरोसा जताया और कहा कि वे खुद भी यह वैक्सीन लगवा चुके हैं और उनके परिवार के लोगों को भी यह वैक्सीन दी गई है।

ये भी देखें:मारा गया खूंखार आंतकी: सेना ने की बड़ी कार्रवाई, खत्म हुआ हिजबुल का ये कंमाडर

किरिल दमीत्रीव ने दावा किया है कि रूस को पहले ही अन्य देशों से वैक्सीन की करोड़ों डोज के लिए ऑर्डर मिल चुके हैं। रूसी एम्बैसी के मुताबिक, ब्राजील का पराना स्टेट वैक्सीन टेस्टिंग के लिए रूस के साथ करार करने जा रहा है। फिलिपीन्स ने भी रूसी वैक्सीन का समर्थन किया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story