×

Gold में बंपर गिरावट: तेजी से नीचे आया दाम, सीधे 4000 का फायदा

देश में बीते हफ्ते सोने के दामों में अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में गिरावट के चलते कमी देखने को मिली। शुक्रवार को सोना 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Newstrack
Published on: 16 Aug 2020 12:00 PM GMT
Gold में बंपर गिरावट: तेजी से नीचे आया दाम, सीधे 4000 का फायदा
X
Gold में बंपर गिरावट: तेजी से नीचे आया दाम, सीधे 4000 का फायदा

नई दिल्‍ली। देश में बीते हफ्ते सोने के दामों में अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में गिरावट के चलते कमी देखने को मिली। शुक्रवार को सोना 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। लेकिन हफ्ते के दौरान सोने के दामों में 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज गई। बता दें, 7 अगस्‍त को सोने के दामों ने 56,200 रुपये का उच्‍चस्‍तर छुआ था।

सोने के भाव गिरे

ऐसे में सोना शुक्रवार को समाप्‍त हुए सप्‍ताह के दौरान बीते हफ्ते के उच्‍चस्‍तर से 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसल चुका है। इस दौरान चांदी 5.5 प्रतिशथ यानी 4,000 रुपये की गिरावट के साथ 67,220 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान में हाहाकार: मच गया मौत का तांडव, नहीं रोक पा रहे इसे इमरान

इसके साथ ही शुक्रवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में हफ्ते के खत्म होने के दौरान सोने के दामों 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बात ये है कि अमेरिका में सरकारी बॉन्‍ड के यील्‍ड (US Bond Yields) में बढ़ोतरी होने से सोने के भाव गिरते चले गए।

निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली

GOLD RATE

इसके अलावा सोने के दामों में तेजी से बढ़ने पर निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली भी की गई। इस कारण भी सोने के दामों में हफ्ते के चलते गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें...हादसे से कांपा यूपी: जमीन में दबे मजदूर, भरभराकर गिरी इमारत

न्‍यूयॉर्क में सोना 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,945.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। सप्‍ताहिक आधार पर इसमें 4.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में सोने के दाम जून के बाद पहली बार गिरे हैं।

वहीं अमेरिकी बॉन्‍ड यील्‍ड में बढ़ोतरी से बुलियन जैसे नॉन-यील्डिंग एसेट्स रखने की Opportunity Cost बढ़ जाती है। इस साल अब तक इस लागत में 28 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें... खूबसूरत वैज्ञानिक की कुर्बानी: वैक्सीन के लिए उठाया बड़ा कदम, दुनिया कर रही सलाम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story