×

Gold-Silver में भारी गिरावट: 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानिए आज की कीमत

पिछले कुछ दिनों तक सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन अब इधर कई दिनों लगातार सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है।अगस्त में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाला सोना 50 हजार के आंकड़ें पर है। सोने की कीमत में लगातार गिरावट है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Aug 2020 12:34 PM GMT
Gold-Silver में भारी गिरावट: 5000 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानिए आज की कीमत
X
सोना तुरंत खरीदें: नहीं मिलेगा ऐसा शानदार मौका, मार्च में बढ़ जाएंगे भाव

नई दिल्ली पिछले कुछ दिनों तक सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन अब इधर कई दिनों लगातार सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। अगस्त में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने वाला सोना 50 हजार के आंकड़ें पर है। सोने की कीमत में लगातार गिरावट है। बीते दो सप्ताह से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। इस हफ्ते के तीसरे दिन में ही सोना अब तक 1500 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जबकि अगस्त महीने में सोना अपने उच्चतम स्तर से 5000 रुपए तक नीचे आ चुका है। देशभर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 266 रुपए से नीचे गिर गया।

यह पढ़ें...आलू हुआ अमीर: भाव बढ़े इतने की लोगों की हालत हुई खराब, कई दिन रहेगा ऐसा

Gold

इतना गिरा भाव

1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट हुई। बाजार के जानकारों का कहना है कि अच्छे आर्थिक आंकड़ों की वजह से अमेरिकी डॉलर में मज़बूती हुई है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के इलाज की उम्मीद और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की संभावना ने सोने और चांदी पर दबाव बनाने का काम किया है। इस वजह से घरेलू बाजार में भी आज फिर से सोना सस्ता हो गया।

बता दें कि ऊपरी स्तर से सोने के दाम 5000 रुपये तक गिर चुके है। सोने का भाव 56,200 गिरकर से 51000 रुपये प्रति दस ग्राम के करीब आ गया है। वहीं, चांदी 13000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। इस दौरान कीमतें 78000 रुपये से गिरकर 65000 रुपये के करीब हैं।

यह पढ़ें...BHU से बड़ी खबर: लापरवाही के बाद कुलपति ने संभाली कमान, दिए सख्त आदेश

Gold and Silver Price

घरेलू बाजार में कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम 52,173 रुपये प्रति दस ग्राम से गिरकर 51,963 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। जिसमें 210 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। बुधवार को सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट है। एक किलोग्राम चांदी के दाम 66,255 रुपये से गिरकर 65,178 रुपये पर आ गए हैं। जिसमें कीमतों में 1,077 रुपये की गिरावट है।

इधर विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों सोने के भाव 60 हजार तक जाने की संभावना है।बता दे कि विदेशी बाजारों में गिरी कीमतें और भारतीय रुपये में आई मज़बूती के चलते घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिर रही है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story