×

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा- एयर इंडिया पर कही ऐसी बात, देश में मचेगा बवाल

कोरोना वायरस के चलते घरेलू विमानों का परिचालन बंद है। एकाध ही विमान ने उड़ान भर रही है। आज यानि गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा मार्च से  पहले जितनी घरेलू उड़ानों का संचालन होता था, उसका 55 से 60 फीसदी तक उड़ानें दीवाली तक होने लगेगा।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 16 July 2020 1:33 PM GMT
केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा- एयर इंडिया पर कही ऐसी बात, देश में मचेगा बवाल
X

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के चलते घरेलू विमानों का परिचालन बंद है। एकाध ही विमान ने उड़ान भर रही है। आज यानि गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा मार्च से पहले जितनी घरेलू उड़ानों का संचालन होता था, उसका 55 से 60 फीसदी तक उड़ानें दीवाली तक होने लगेगा।

यह पढ़ें...क्या उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार ‘ब्राह्मण विरोधी’ है?

'वंदे भारत' मिशन से हो रही वापसी

ये जानकारी केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में दी। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 'वंदे भारत' मिशन के तहत अब तक दो लाख 80 हजार लोगों को विदेशों से वापस लाया गया है। दुबई और यूएई से बड़ी संख्या में भारतीय वापस आए हैं। जबकि अमेरिका से करीब 30 हजार लोग वापस लाए गए हैं।

18 जुलाई से एक अगस्त के बीच वंदे भारत मिशन के तहत एयर फ्रांस एयरलाइन दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से पेरिस के लिए 28 उड़ानों का संचालन करेगी, जबकि अमेरिकी एयरलाइंस की 18 उड़ानें 17 से 31 जुलाई के बीच भारत आएंगी। इसके अलावा जर्मनी से बातचीत चल रही है।

एयर इंडिया का निजीकरण

एयर इंडिया का निजीकरण जरूरी है, और सरकार इस दिशा में काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदाउट पे कर्मचारियों को लीव पर सभी एयरलाइंस कंपनियां भेज रही हैं, क्योंकि यह उनकी मजबूरी है। सरकार उस स्थिति में नहीं है कि एयरलाइंस कंपनियों को बड़ी आर्थिक मदद कर सके।

एयरलाइंस को भारी नुकसान

एयर इंडिया के सीएमडी राजीव बंसल ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से एयरलाइंस को भारी नुकसान हो रहा है। खर्च कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें से एक कर्मचारियों की संख्या में कटौती भी है।

यह पढ़ें..पायलट गुट की पहली जीतः खंडपीठ में सुनवाई और संशोधन दोनों मांगे मंजूर

लीव विदाउट पे

बता दें, खबर आई थी कि एयर इंडिया ने कर्मचारियों की संख्या कम करने की योजना बना रही है। इस प्लान के तहत कर्मचारी बिना वेतन के लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। इसे लीव विदाउट पे (एलडब्ल्यूपी) कहा गया है। यह छुट्टी 6 महीने से लेकर पांच साल तक हो सकती है।

इधर कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके साथ ही घरेलू विमान सेवाओं को भी बंद कर दिया था। लेकिन बीते 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू कर दी गई हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story