×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, तो चांदी रही स्थिर; जानें कैसे पता होते हैं मिस्ड कॉल से भाव

Lucknow Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 130 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद यह 60,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानें चांदी का क्या है रेट?

Viren Singh
Published on: 11 Jun 2023 1:44 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, तो चांदी रही स्थिर; जानें कैसे पता होते हैं मिस्ड कॉल से भाव
X
Share Market Update Today (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 11 June 2023: देश में शादियों को सीजन है। ऐसे लोग इस दौरान कीमती आभूषण सोना और चांदी की अधिक खरीदारी करते हैं, जिसके चलते बाजार में सोना चांदी की महंगा अधिक होती है। अगर आप शादी के लिए बाजार से सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले इसके भाव पता कर लीजिए कि इसमें गिरावट है या फिर तेजी। लखनऊ सहित जिलों की सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को सोने के भाव में गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी एक दिन गिरने के बाद आज स्थिर है। सोना 100 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है।

लखनऊ में सोना हुआ सस्ता (Gold Rate in Lucknow)

GoodReturns से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 130 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद यह 60,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने के भी दाम कम हुए हैं। इस कैरेट का सोना 100 रुपये टूटकर 55,650 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को शहर में सोना 400 रुपए महंगा हुआ था। 24 कैरेट सोना 60,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,750 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी रही स्थिर (Silver Rate in Lucknow)

GoodReturns के मुताबिक, शनिवार को चांदी 1 हजार रुपये अधिक महंगी होने के बाद रविवार को इसके भाव स्थिर हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी 74,500 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शहर में शनिवार को चांदी 1,100 रुपये तेज होते हुए 74,500 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,650 (22 कैरट)

60,700 (24 कैरट)

आगरा

55,650 (22 कैरट)

60,700 (24 कैरट)

नोएडा

55,650 (22 कैरट)

60,700 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,650 (22 कैरट)

60,700 (24 कैरट)

वाराणसी

55,650 (22 कैरट)

60,700 (24 कैरट)

मथुरा

55,650 (22 कैरट)

60,700 (24 कैरट)

सोना चांदी के जारी हुए भाव होते हैं सांकेतिक

देश की बुलियन बाजार में सोना चांदी के अलग अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिली है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य चीजों के पहले के होते हैं। इसको सांकेतिक भाव कहते हैं। इसके सही भाव के लिए खरीदार को अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के दाम

सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इस तरीके से भाव को जानने के लिए लोगों को अपने फोन से एक मिस्ड कॉल देना होगा। अगर आपको 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव को जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में आपके पास सोने के नए दाम मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story