×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी की नई कीमतें हुई जारी, लखनऊ सहित कई जिलों में गिरे दाम

Lucknow Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने दोनो के भाव में देखने को मिली है। शहर में 24 कैरेट सोना 430 रुपये सस्ता होकर 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 8 Jun 2023 10:45 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी की नई कीमतें हुई जारी, लखनऊ सहित कई जिलों में गिरे दाम
X
Lucknow Gold Silver Price Today 9 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 09 June 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 09 जून, 2023 को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। गुरुवार को दाम स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को लखनऊ में सोना चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। इसके भाव में गिरावट आई है। शहर में सोना चांदी के तुलना में अधिक गिरा है। सोना 400 रुपए अधिक टूटकर 60 हजार के पार आ गया है, जबकि चांदी में 100 रुपये की कमी आई है। इसके भाव में गिरावट का असर यूपी कई जिलों में आया है। आइये जानते हैं कि अन्य जिलों में सोना चांदी के नए रेट्स क्या हैं?

लखनऊ में सोना का भाव

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने दोनो के भाव में देखने को मिली है। शहर में 24 कैरेट सोना 430 रुपये सस्ता होकर 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 400 रुपये कम होकर 55,350 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शहर में गुरुवार को दाम स्थिर के बाद 24 कैरेट सोना 60,800 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,750 रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

GoodReturns के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव भी में गिरावट आई है। चांदी 100 रुपये कम हुई है। इसके बाद यह 60,370 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। इससे पहले यह गुरुवार को 60,800 रुपये प्रति किलो पर थी।

अन्य जिलों सोने के भाव

कानपुर

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

आगरा

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

नोएडा

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

वाराणसी

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

मथुरा

55,350 (22 कैरट)

60,370 (24 कैरट)

सोना चांदी के जारी हुए भाव होते हैं सांकेतिक

आपको बता दे कि सर्राफा बाजार में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव जारी होते हैं। यह भाव सांकेतिक होते है, क्योंकि ये भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स के पहले के होते हैं। सोना चांदी के सही भाव को पता करने के लिए लोगों को अपने क्षेत्र के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के दाम

लोग चाहें तो सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दें। इसके देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोना के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story