×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 320 रुपए हुआ महंगा, चांदी 500 रुपये चढ़ी; जानें अपने शहर के नए रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 7 June 2023: राजधानी लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में जोरदार तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 320 रुपए महंगा होकर 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानें अन्य शहरों में सोना चांदी के भाव क्या हैं?

Viren Singh
Published on: 7 Jun 2023 7:30 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 320 रुपए हुआ महंगा, चांदी 500 रुपये चढ़ी; जानें अपने शहर के नए रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 7 June 2023: (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 07 June 2023: शादियों की सीजन में उत्तर प्रदेश में सर्राफा बाजार में कीमती गहनों सोना और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। यूपी बुलियन मार्केट में 07 जून को सोना और चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। बुधवार को यूपी में के बार फिर सोना चांदी के भाव में तेजी आई है, जो कि उन लोगों के लिए झटका है जो शादी के लिए कीमती आभूषण को खरीदने की योजना बना रहे हैं। बुधवार को सोना 320 रुपये महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 500 रुपये महंगी हुई है।

लखनऊ में सोना का भाव

राजधानी लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में जोरदार तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 320 रुपए महंगा होकर 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 300 रुपये तेज होकर 55,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना 60,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 55,450 रुपये 10 ग्राम पर है।

लखनऊ में चांदी का भाव

GoodReturns के अनुसार, बुधवार को लखनऊ सोने के साथ चांदी के भाव में भी तेजी आई है। शहर में चांदी 500 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 73,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले शहर में चांदी के भाव स्थिर रहते हुए 73 हजार रुपये थे।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,750 (22 कैरट)

60,800 (24 कैरट)

आगरा

55,750 (22 कैरट)

60,800 (24 कैरट)

नोएडा

55,750 (22 कैरट)

60,800 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,750 (22 कैरट)

60,800 (24 कैरट)

वाराणसी

55,750 (22 कैरट)

60,800 (24 कैरट)

मथुरा

55,750 (22 कैरट)

60,800 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें सोने के दाम

सर्राफा बाजार के सोने के भाव लोग चाहें तो घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को अपने नंबर से मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

सोना चांदी के जारी हुए भाव होते हैं सांकेतिक

आपको बता दे कि सर्राफा बाजार में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव जारी होते हैं। यह भाव सांकेतिक होते है, क्योंकि ये भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स के पहले के होते हैं। ग्राहक सटीक रेट के लिए अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story