×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 700 रुपये से अधिक हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी, लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इस भाव पर

Lucknow Gold Silver Price Today 4 June 2023: लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट सोना 770 रुपये गिरकर 60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानिए आपके शहर में 24 कैरेट सोने का क्या भाव?

Viren Singh
Published on: 4 Jun 2023 7:22 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 700 रुपये से अधिक हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी, लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इस भाव पर
X
Lucknow Gold Silver Price Today 4 June 2023: (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 04 June 2023: लखनऊ सहित देश भर में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोगों सोना और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं, जिसकी वजह से इसकी कीमतों में इस समय उछाल बना रहता है। इस बीच, लखनऊ सर्राफा बाजार में 04 जून को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। रविवार को शहर में सोना चांदी के भाव जोरदार की गिरावट देखने को मिली है। सोना 700 रुपये से अधिक टूटा है तो वहीं, चांदी 400 रुपये लुढ़की है। ऐसे अगर आप आज कीमती आभूषण को खरीदने का मन रहा हैं तो राहत का दिन है।

लखनऊ में सोना का भाव

राजधानी लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट सोना 770 रुपये गिरकर 60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 700 रुपये सस्ता होकर 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शहर में शनिवार को सोने के भाव में तेजी थी। 24 कैरेट सोना 60,930 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,850 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

GoodReturns से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। रविवार को शहर में चांदी 400 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद यह 73 हजार रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी के भाव में तेजी आई थी, जिसके बाद चांदी 73,400 रुपए किलो पर थी।

यूपी के अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

आगरा

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

नोएडा

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

वाराणसी

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

मथुरा

55,450 (22 कैरट)

60,480 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

सर्राफा बाजार के सोने के भाव लोग चाहें तो घर बैठे भी पता कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को अपने नंबर से मिस्ड कॉल देना होगा। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे। वहीं, बुलियन मार्केट में कीमती आभूषण सोना चांदी के अलग अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी होते हैं। यह भाव भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स के पहले के होते हैं। इसके सही रेट पता करने के लिए लोगों को सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story