×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोने के भाव में हुआ बड़ा उलटफेर, चांदी में रिकॉर्ड तेजी, जानें अपने शहर के नए रेट

Lucknow Gold Silver Price Today 14 July 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना की तुलना में चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी दर्ज हुई है। शुक्रवार को चांदी दो हजार रुपए महंगी हुई है। जानें सोना कितने रुपये महंगा हुआ है।

Viren Singh
Published on: 13 July 2023 10:30 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोने के भाव में हुआ बड़ा उलटफेर, चांदी में रिकॉर्ड तेजी, जानें अपने शहर के नए रेट
X
Lucknow Gold Silver Price Today 7 June 2023: (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 14 july 2023: अगर आप लखनऊ सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण को खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले एक बार इसके भाव जरूर पता करें, कहीं ऐसा न हो कि आप बाजार पहुंचे और आपको सोना चांदी के भाव परेशान कर दें। शहर के सर्राफा बाजार में 14 जुलाई को सोना चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। शुक्रवार को सोना चांदी के भाव जबरदस्त तेजी आई है। सोना 300 रुपए अधिक महंगा होकर 60 हजार के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। यह आज 2 हजार रुपये महंगी हुई है।

सोना 300 रुपये अधिक हुआ महंगा (Lucknow Me Sone Ka Dam)

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने दोनों के भाव में उछाल आया है। 24 कैरेट सोना 380 रुपये महंगा होकर 60,150 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 350 रुपए चढ़कर 55,150 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को भी शहर में सोने चढ़ा था। तब 24 कैरेट सोना 59,770 रुपये व 2 कैरेट सोना 54,800 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में रिकॉर्ड तेजी (Lucknow Me Chandi Ka Dam)

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना की तुलना में चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी दर्ज हुई है। शुक्रवार को चांदी दो हजार रुपए महंगी हुई है। इसके बाद यह 75,600 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को भी चांदी के भाव में तेजी आई थी। तब यह 73,600 रुपये प्रतिकिलो पर थी।

जिले वार 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

आगरा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

नोएडा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

वाराणसी

55,150 (22 कैरट)

56,150 (24 कैरट)

मथुरा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से कीमती आभूषण के भाव

बुलियन मार्केट में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। वहीं, ग्राहक सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने नंबर से क नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story