×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी के बढ़े दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 19 July 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 60,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Viren Singh
Published on: 18 July 2023 10:34 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी के बढ़े दाम, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 May 2023Photo- Newstrack

Lucknow Gold Silver Price Today 19 july 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 19 जुलाई को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। बुधवार को शहर में जहां सोने के भाव स्थिर रहे तो वहीं चांदी के भाव ने लोगो को झटका दिया है और यह 300 रुपये महंगी हो गई है। ऐसे अगर आप बाजार से सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़े सकते हैं। आइये जानते हैं यूपी के अन्य जिलों में सोना चांदी के भाव की क्या स्थिति है?

गोल्ड रेट

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहर में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना 60,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना स्थिर होने के बाद 55,130 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को भी यही बाजार में सोने के भाव थे।

सिल्वर 300 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में बुधवार को 300 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी के बाद यह 78 हजार रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मगंलवार को यह 77,700 रुपये पर प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही थी।

जिले वार 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

55,130 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

आगरा

55,130 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

नोएडा

55,130 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,130 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

वाराणसी

55,130 (22 कैरट)

56,130 (24 कैरट)

मथुरा

55,130 (22 कैरट)

60,130 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से कीमती आभूषण के भाव

आपको बता दें कि बुलियन मार्केट में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। वहीं, ग्राहक सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने नंबर से क नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story