×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना के दाम में गिरावट, चांदी 500 रुपए हुई महंगी, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 21 June 2023: लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों में गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव तेज हुए हैं।

Viren Singh
Published on: 21 Jun 2023 2:07 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना के दाम में गिरावट, चांदी 500 रुपए हुई महंगी, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 21 June 2023: मौजूदा वक्त शादी विवाह का सीजन चल रहा है। इस वेडिंग सीजन में सोना चांदी की खासी मांग रहती है, जिस वजह से इसकी मांग भाव में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे अगर आप आज सोना चांदी को खरीदने जा रहा रहे हैं, पहले इस खबर को पढ़ लें। लखनऊ सर्राफा बाजार में 21 जून को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिये हैं। बुधवार को शहर में सोना चांदी के भाव में उतार चढ़ाव दिखाई दिया है। शहर में सोना सस्ता हुआ तो वहीं चांदी के भाव हल्की तेजी आई है। लखनऊ में सोने के भाव 200 रुपये की गिरावट आई है, जबकि चांदी 500 रुपये महंगी हुई है।

लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में बुधवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 60 रुपये कम होकर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपये कम हुआ है। इसके बाद यह 55,150 रुपये 10 ग्राम पर बिक रहा है। इससे पहले मंगलवार को 22 कैरेट सोना 55,350 रुपये और 24 कैरेट सोना 60,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

GoodReturns के मुताबिक, लखनऊ में लगातार दो दिन चांदी स्थिर रहने के बाद बुधवार को तेजी आई है। आज चांदी 500 रुपए महंगी हई है। जिसके बाद यह 74 हजार रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले मंगलवार को यह 73,500 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार किया था।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

आगरा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

नोएडा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

वाराणसी

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

मथुरा

55,150 (22 कैरट)

60,150 (24 कैरट)

बुलियन मार्केट में हुई जारी भाव होते हैं सांकेतिक

सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले रेट्स की हर दिन जानकारी मिलती है। यह रेट्स GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स के पहले के होते हैं। लोगों को सोना चांदी के सटीक भाव की जानकारी के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने का भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story