Lucknow Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में आया 1500 रुपये का उछला, सोना टूटा; जानें अपने शहर के नए रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 22 July 2023: सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में तेजी आई है। शनिवार को चांदी 1500 रुपए किलो महंगी हुई है। जानें आपके शहर में चांदी के क्या भाव हैं?

Viren Singh
Published on: 21 July 2023 10:45 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: चांदी की कीमत में आया 1500 रुपये का उछला, सोना टूटा; जानें अपने शहर के नए रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 May 2023Photo- Newstrack

Lucknow Gold Silver Price Today 22 july 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 22 जुलाई को सोना व चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि प्रदेश में लगातार दो दिनों के तेजी के बाद शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है, जबकि चांदी के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है। सोना 300 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है, जिसके बाद यह एक बार फिर 60 हजार रुपये के पास आ गया है। वहीं, चांदी 1500 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। ऐसे अगर कोई आज बाजार से कीमती आभूषण खरीदने जा रहा है तो सोने की खरीदारी में उसको राहत मिलेगी।

सोना सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार के अनुसार, शनिवार को बाजार में 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 310 रुपये कम होकर 60,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 300 रुपये सस्ता होकर 55,550 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में सोने के भाव में तेजी थी। तब 24 कैरेट सोना 60,900 रुपये व 22 कैरेट सोना 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी उछली

सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में तेजी आई है। शनिवार को चांदी 1500 रुपए किलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 79,900 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई है। इससे पहले कल शहर में चांदी का भाव 78,400 रुपये प्रतिकिलो पर था।

जिले वार 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

55,550 (22 कैरट)

60,590 (24 कैरट)

आगरा

55,550 (22 कैरट)

60,590 (24 कैरट)

नोएडा

55,550 (22 कैरट)

60,590 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,590 (22 कैरट)

60,590(24 कैरट)

वाराणसी

55,550 (22 कैरट)

56,590 (24 कैरट)

मथुरा

55,550 (22 कैरट)

60,590 (24 कैरट)

ऐसे जानें घर बैठे सोने के भाव

सर्राफा बाजार में सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को इसके सही भाव के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने नंबर से क नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story