×

Lucknow Gold Silver Price Today: चांदी के भाव में आई 1900 रुपये की गिरावट, सोना भी धड़ाम; जानें लें अपने शहर के नए भाव

Lucknow Gold Silver Price Today 23 July 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने के दोनों में गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में 1900 रुपये की गिरावट आई है।

Viren Singh
Published on: 22 July 2023 10:45 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: चांदी के भाव में आई 1900 रुपये की गिरावट, सोना भी धड़ाम; जानें लें अपने शहर के नए भाव
X
Lucknow Gold Silver Price Today 23 July 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 23 july 2023: अगर यूपी से हैं और बुलियन मार्केट से सोना चांदी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फटाफट पूरा कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि आप रूक जाएं और बाद में आपको महंगे दाम सोना चांदी खरीदने पड़े। आपको बता दें कि बीते कई महीनों से अधिकांश समय बाजार मे सोना-चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। ऐसे में आज यानी रविवार को लखनऊ सर्राफा बाजार में सोन चांदी के भाव में अच्छी गिरावट आई है। सोना जहां 200 रुपये से अधिक टूटा है तो वहीं चांदी 1900 रुपये सस्ती हुई है, जिसके बाद यह एक बार फिर 78 हजार पहुंच गई है। ऐसे में रविवार से अच्छा सोना चांदी को खरीदने का दिन कोई नहीं हो सकता है।

सोना 200 रुपये अधिक हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने के दोनों में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 270 रुपये कम होकर 60,320 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे अलावा 22 कैरेट सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर 55,300 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह दूसरा दिन है, जब सोने के भाव में गिरावट आई है। शनिवार को 24 कैरेट सोना 60,590 व 22 कैरेट 55,550 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी में जोरदार की गिरावट

लखनऊ सर्राफा बाजार में चांदी के भाव जोरदार गिरावट आई है। रविवार को चांदी के भाव एक साथ सीधे 1900 रुपये कम हुए हैं। इसके बाद यह 78,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को यह 1500 रुपये उछली थी। तब चांदी का भाव 79,900 रुपये पर पहुंच गया था।

अन्य शहरों मे सोने का लेटेस्ट भाव

कानपुर

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

आगरा

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

नोएडा

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

वाराणसी

55,300 (22 कैरट)

56,320 (24 कैरट)

मथुरा

55,300 (22 कैरट)

60,320 (24 कैरट)

ऐसे जानें घर बैठे सोने के भाव

उल्लेखनीय है कि यूपी की बुलियन मार्केट में गोल्ड सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक सोना चांदी भाव की सटीक जानकारी के लिए अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपने नंबर से क नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। अगर अगर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट को पता करना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देने के बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story